लाइव न्यूज़ :

आयुष दवाएं वितरित करने के सरकार के कदम से प्रतिरक्षा बढ़ाने में मिलेगी मदद: पीएचडीसीसीआई

By भाषा | Updated: September 5, 2021 13:53 IST

Open in App

उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने रविवार को कहा कि सरकार द्वारा देश के 75 लाख लोगों को आयुष रोगनिवारक दवाएं और भोजन तथा जीवन शैली के संबंध में लिखित दिशानिर्देश वितरित करने के अभियान से महामारी के इस गंभीर दौर में प्रतिरक्षा युक्त जीवन शैली को बढ़ावा मिलेगा। पीएचडीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने एक बयान में कहा, ‘‘महामारी के इस गंभीर दौर में यह पहल प्रतिरक्षा युक्त जीवन शैली सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, खासतौर से बुजुर्गों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिए ऐसा है।’’ यह अभियान केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और आयुष राज्यमंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई ने दो सितंबर को शुरू किया था। अगले एक साल में प्रतिरक्षा बढ़ाने वाली दवाएं और कोविड-19 से निपटने के लिखित दिशानिर्देश देशभर में 75 लाख लोगों को दिए जाएंगे। केंद्रीय आयुर्वेदिक दवा शोध परिषद ने दवा की किट और दिशानिर्देश तैयार किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजन्मदिन मुबारक हो चिराग पासवान और सर्बानंद सोनोवाल, पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्री को दीं शुभकामनाएं, एक्स पर खास पोस्ट कर लिखा

भारतModi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में छह पूर्व मुख्यमंत्री शामिल, देखें लिस्ट

भारतमोदी 3.0 कैबिनेट में मिली असम बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल को जगह, जानिए उस शख्स के बारे में जिसके निर्वाचन क्षेत्र को मिले सबसे ज्यादा नोटा वोट

भारतसाक्षात्कार: एलोपैथी और आयुष प्रतिस्पर्धी नहीं, पूरक हैं: केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

भारतBJP Parliamentary board: बीजेपी में बड़ा बदलाव, संसदीय बोर्ड में छह नए चेहरे, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और दलित नेता को जगह, जानें सबकुछ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां