लाइव न्यूज़ :

Govt Raises Interest Rates 2023: आरडी पर मोदी सरकार ने दी खुशखबरी, ब्याज बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत किया, जानें लघु बचत योजनाओं पर क्या रेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2023 18:13 IST

Govt Raises Interest Rates 2023: निवेशकों के बीच लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) पर मिलने वाले ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंकों में जमाओं पर बढ़ती ब्याज दरों के बीच यह कदम उठाया गया है। मोदी सरकार ने त्योहार से पहले खुशखबरी दी है। आवर्ती जमा (आरडी) पर ब्याज बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। 

Govt Raises Interest Rates 2023: मोदी सरकार ने त्योहार से पहले खुशखबरी दी है। सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिये पांच साल की आवर्ती जमा (आरडी) पर ब्याज बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। अन्य लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर में बदलाव नहीं किया है।

केंद्र सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए एक छोटी बचत योजना पर ब्याज दर में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है, यह लगातार पांचवीं तिमाही है, जब इन पर दरों में वृद्धि की गई है। 29 सितंबर को वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, पांच साल की आवर्ती जमा पर ब्याज दर 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दी गई है।

पीपीएफ समेत अन्य सभी छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय के शुक्रवार को जारी परिपत्र के अनुसार, बचत जमा पर चार प्रतिशत और एक साल की सावधि जमा पर 6.9 प्रतिशत ब्याज पहले की तरह मिलता रहेगा। दो साल और तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज सात प्रतिशत है जबकि पांच साल की सावधि जमा पर 7.5 प्रतिशत है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 8.2 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा। मासिक आय खाता योजना पर ब्याज 7.4 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र पर यह 7.7 प्रतिशत और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) योजना पर 7.1 प्रतिशत है। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है और यह 115 महीनों में परिपक्व होगा।

परिपत्र के अनुसार, लोकप्रिय बालिका योजना ‘सुकन्या समृद्धि खाता’ पर ब्याज दर आठ प्रतिशत पर बरकरार रखी गई है। सरकार हर तिमाही में, मुख्य रूप से डाकघरों में संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर अधिसूचित करती है। अन्य सभी छोटी बचत योजनाएं जुलाई-सितंबर की तरह ही ब्याज दर की पेशकश जारी रखेंगी। 

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित