लाइव न्यूज़ :

सरकार का 33 केवी के सब-स्टेशनों को पावर ग्रिड से जोड़ने का आदेश निजीकरण का प्रयास : एआईपीईएफ

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:29 IST

Open in App

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने केंद्र सरकार के 33 किलोवॉल्ट (केवी) के सब-स्टेशनों को पावर ग्रिड से जोड़ने के आदेश का विरोध किया है। फेडरेशन का कहना है कि यह एक तरह से ‘पिछले दरवाजे’ से बिजली क्षेत्र का निजीकरण करने का प्रयास है। एआईपीईएफ के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा, ‘‘नया आदेश न केवल जनविरोधी है बल्कि यह निजी क्षेत्र को पिछले दरवाजे से फायदा पहुंचाने का भी प्रयास है।’’ इस मौके पर राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के प्रदेश अध्यक्ष वी पी सिंह और उसके सचिव प्रभात कुमार भी मौजूद थे। दुबे ने कहा कि देश के बिजली इंजीनियर इस फैसले का पुरजोर विरोध करेंगे। केंद्र सरकार के राज्य सरकार को एक सितंबर को भेजे गए आदेश के अनुसार, राज्य की बिजली वितरण कंपनियों के तहत संचालित सभी 33 केवी के बिजली सब-स्टेशनों को पारेषण कंपनियों के साथ मिलाया जाएगा। दुबे ने कहा कि यह आदेश राज्य की पारेषण कंपनियों तथा केंद्र सरकार के पावर ग्रिड का संयुक्त उद्यम बनाने से संबंधित है। इसी तर्ज पर पावर ग्रिड को ऐसा ही आदेश केंद्र सरकार पहले ही जारी कर चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि यदि 33 केवी के सब-स्टेशनों का विलय राज्य के विद्युत प्रसारण निगम के साथ किया जाता है, तो इससे उपभोक्ता सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 के जरिये वितरण कंपनियों का लाइसेंस रद्द कर वितरण में निजी क्षेत्र को लाने का प्रयास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

भारतPension New Rule: पेंशन विभाग का आया नया नियम, अब इन सभी सदस्यों का ब्योरा देना होगा अनिवार्य

कारोबारNew Family Pension Rules: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, फैमिली पेंशन नियमों में बदलाव, 30 नवंबर से पहले ये काम कर लें

भारतकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए कैसे फायदेमंद है VRS, सरकार की नई गाइडलाइन की ये है बड़ी बातें

भारतलद्दाख को लेकर केंद्र को एक और झटका, करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने बातचीत से मुंह मोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!