लाइव न्यूज़ :

हथकरघा उत्पादन, निर्यात को बढ़ावा देने के उपाय सुझाने के लिए सरकार ने समिति बनाई

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:46 IST

Open in App

सरकार ने तीन साल की अवधि में हथकरघा के उत्पादन को दोगुना और निर्यात को चौगुना करने के लिए शुक्रवार को आठ सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक कार्य योजना का सुझाव देगी। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के चेयरमैन सुनील सेठी की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया है। समिति को 45 दिनों के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपनी होगी। कपड़ा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह समिति उत्पादन को दोगुना करने और हथकरघा उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के लिए रणनीति और नीतिगत ढांचे को लेकर सुझाव देगी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘समिति अपनी प्रारंभिक सिफारिशें 30 दिनों के भीतर और अंतिम रिपोर्ट समिति के गठन के दिन से 45 दिनों के भीतर प्रस्तुत करेगी।’’ कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि हथकरघा उत्पादन को तीन वर्ष में लगभग 60,000 करोड़ रुपये के मौजूदा स्तर से दोगुना करने की जरूरत है, और निर्यात 2,500 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंचना चाहिए। इस समिति में एनआईएफटी के प्रोफेसर सुधा ढींगरा, स्वतंत्र लेखक शेफाली वैद्य, मैसर्स सौदामिनी हैंडलूम्स के मालिक अनगा गाइसस, फैशन डिजाइनर अनगा गाइसस, मैसर्स एसकेए एडवाइजर्स प्रा. लि के प्रबंध निदेशक सुनील अलघ, मेसर्स पैराडाइम इंटरनेशनल के, के.एन. प्रभु और साइंस इंजीनियरिंग एंड साइंस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजिकल अपलिफ्टमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन हेतल आर मेहता शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीWHO WAS Rohit Bal: कौन थे रोहित बल?, श्रीनगर में जन्म और दुनिया में कायम किया जलवा!

भारतKashmir Marathon Video: कश्‍मीर में शांति के लिए मैराथन?, सीएम उमर और सुनील शेट्टी ने हरी झंडी दिखाई, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीक्या हेरा-फेरी का तीसरा भाग आएगा? साथ आएंगे राजू- श्याम और बाबूराव! निर्माता प्रियदर्शन ने दिया जवाब

क्रिकेटकेएल राहुल ने आथिया शेट्टी को किया प्यार का इजहार, बर्थडे पर ऐसे दी बधाई, देखें तस्वीरें 

कारोबारनिफ्ट द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं दस और डिजाइन संसाधन केंद्र: कपड़ा मंत्रालय

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम