निफ्ट द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं दस और डिजाइन संसाधन केंद्र: कपड़ा मंत्रालय

By भाषा | Published: August 16, 2021 09:00 PM2021-08-16T21:00:17+5:302021-08-16T21:00:17+5:30

Ten more Design Resource Centers being set up by NIFT: Textiles Ministry | निफ्ट द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं दस और डिजाइन संसाधन केंद्र: कपड़ा मंत्रालय

निफ्ट द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं दस और डिजाइन संसाधन केंद्र: कपड़ा मंत्रालय

कपड़ा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि हथकरघा क्षेत्र की मदद करने के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) द्वारा दस और डिजाइन संसाधन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ये केंद्र कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कन्नूर, इंदौर, नागपुर, मेरठ, भागलपुर और पानीपत में बुनकर सेवा केंद्रों में स्थापित किए जा रहे हैं। इससे बुनकरों, निर्यातकों, निर्माताओं और डिजाइनरों को नमूना / उत्पाद प्रारूप तैयार करने और उसे विकसित करने के लिए डिजाइन रिपॉजिटरी तक पहुंचने में सुविधा होगी। इन्हें चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया जाएगा। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, जयपुर और वाराणसी में बुनकर सेवा केंद्रों पर ऐसे डिजाइन केंद्र पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि समय के साथ, प्रत्येक बुनकर सेवा केंद्र ने बड़ी संख्या में हथकरघा डिजाइन और नमूने जमा किए हैं। वर्ष 1986 में स्थापित, निफ्ट देश में फैशन शिक्षा का अग्रणी संस्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ten more Design Resource Centers being set up by NIFT: Textiles Ministry

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :NIFT