लाइव न्यूज़ :

IIT Madras के पूर्व छात्र के स्टार्टअप में न जाए कोई कर्मी, इसलिए गूगल ने वेतन में 300 फीसदी का किया इजाफा!

By आकाश चौरसिया | Updated: February 19, 2024 11:50 IST

गूगल अपने कर्मचारियों को 4 गुना ज्यादा यानी 300 फीसदी बढ़ाकर तनख्वा दे रही है, कंपनी ये बढ़ी हुआ वेतन इसलिए दे रही है क्योंकि आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र श्रीनिवास ने पर्प्लेक्सिटी एआई कंपनी के लॉन्च होने के कारण कंपनी ने ये कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय छात्रों के स्टार्टअप न ज्वाइन कर पाएं कोई कर्मी, इसलिए गूगल ने बढ़ाई तनख्वाहगूगल ने कर्मियों के 300 फीसदी बढ़ाया वेतनइस बात का खुलासा आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र श्रीनिवास ने पॉडकास्ट में किया

नई दिल्ली: गूगल ने एक कर्मचारी को 4 गुना ज्यादा यानी 300 फीसदी बढ़ाकर तनख्वाह दी, कंपनी ने ये बढ़ा हुआ वेतन इसलिए दिया, क्योंकि उसका एक कर्मी IIT मद्रास के पूर्व छात्र श्रीनिवास की 'पर्प्लेक्सिटी एआई' स्टार्टअप को ज्वाइन कर सकता था। इस बात के संकेत मिलने पर गूगल ने ये कदम उठा लिया। श्रीनिवास ने इस बात का खुलासा बड़े तकनीकी पोडकास्ट की चर्चा में किया। उन्होंने ये भी कहा कि गूगल कर्मचारी को वापस बुलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

एक कर्मी को गूगल ने रोकने के लिए उसके वेतन में अचानक से बढ़ोतरी कर दी, जबकि न तो छात्र गूगल की सर्च टीम में शामिल था और न ही उसकी एआई टीम में था। हालांकि, कंपनी ने आगे कोई कदम न उठा पाए इसलिए बिना कुछ सोचे समझे ये कदम उठा दिया। आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र श्रीनिवास ये सब जानकर बहुत हैरान रह गए कि गूगल इस तरह के बड़े कदम सिर्फ कर्मियों को दूसरी कंपनी न ज्वाइन करने पर उठा सकती है। 

इसके अलावा श्रीनिवास ने कहा उनके कर्मचारियोें के बारे में भी बताया, जो हाल में कंपनी से निकाल दिए गए हैं। उनका मानना है कि कंपनी में काफी अनिश्चितता बनी हुई है, इसलिए अधिकतर कर्मियों को किसी भी समय बाहर का रास्ता दिखा दिया जा सकता है। श्रीनिवास ने आगे बताया कि कंपनी उन लोगों की भी छंटनी कर सकती है, जो अच्छा वेतन तो ले रहे हैं, लेकिन कंपनी में उनका योगदान कम होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि गूगल जैसी कंपनियों में कर्मचारी कंपनी के संचालन को प्रभावित किए बिना छुट्टी ले सकते हैं। श्रीनिवास ने बताया कि संभवत: कंपनी इसमें बदलाव कर सकती है। 

कितने कर्मियों को गूगल ने किया फायर..गूगल ने इस साल जनवरी में कई कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने पर कंपनी ने विचार किया था। संभवत: कंपनी ने 1 हजार लोगों को बाहर कंपनी से बाहर भी कर दिया है। इनमें कंपनी से जुड़े सभी क्षेत्र के कर्मी शामिल हैं, इनमें गूगल हार्डवेयर विभाग, केंद्र इंजीनियरिंग विभाग और गूगल एसिस्टेंट के कर्मचारी शामिल थे।       

गूगल इन व्यक्तियों को कंपनी में अन्य पदों के लिए आवेदन करने की भी अनुमति दे रहा है। यदि वे अप्रैल तक गूगल में कोई अन्य पद के लिए योग्य साबित होते हैं, तो उन्हें प्रस्थान करना होगा। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 12,000 कर्मचारियों को हटाकर सबसे बड़ी छंटनी की थी। साल 2024 में भी टेक कंपनियों में छँटनी का दौर देखने को मिल रहा है।

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है