लाइव न्यूज़ :

Google Layoff: छंटनी पर गूगल की मुहर, कहा- 'हां, हुई छंटनी', लेकिन अभी भी दरवाजे खुले

By आकाश चौरसिया | Updated: April 30, 2024 17:52 IST

Google Layoffs: कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कंफर्म है और ऐसा हुआ भी, क्योंकि कंपनी को अपना स्ट्रकचर भी एक समय पर बदलना जरूरी होता है।

Open in App
ठळक मुद्देछंटनी पर गूगल ने लगाई मुहर आगे ये भी कहा कि वर्कर चाहें तो आगे भी अन्य पोजिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैंलेकिन, अभी कंपनी को अपना स्वरूप बदलना था, तो ऐसा करना पड़ा है

Google Layoffs: छंटनी की रिपोर्ट आने के बाद गूगल ने पायथन टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया, सर्च जायंट ने इस खबर को आज पुख्ता भी कर दिया कि कई दूसरी टीम के सदस्यों को भी कंपनी ने फायर किया है। कंपनी ने डार्ट, फ्लटर और पायथन जैसे प्लेटफॉर्म से अपने कर्मचारियों को अलविदा कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, टेक क्रंच गूगल ने इन इस्तीफों की बात स्वीकारी है। हालांकि, कंपनी ने अभी ये नहीं बताया कि ये सभी किस पोजिशन, किस रोल में नियुक्त थे या कितने बंदे इससे प्रभावित हुए हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्रवक्ता एलेक्स गार्सिया-कुमर्ट ने दावा किया है कि छंटनी कंपनी की अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं और आगे के महत्वपूर्ण अवसरों में जिम्मेदारी से निवेश करने की रणनीति का हिस्सा थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इन पर नियुक्ति के लिए कई और बेहतर पोजिशन, दक्ष व्यक्ति हैं, इन्हें 2023 के हाफ और 2024 में इन टीमों में प्रभावकारी भर्तियां होंगी, हमनें प्रोडेक्ट की प्राथमिकताओं के अनुसार ऐसा किया है। इसके जरिए हम कंपनी के ढांचे को सुदृढ़ कर रहे हैं, जिससे नए चेहरों को मौका मिला और आधुनिकता का रूप दिया जा सके। इसके साथ कंपनी की प्राथमिकता है कि ब्यूरोक्रेसी और अन्य संगठनों में कई तरह की छंटनी जरूरी थी। 

गूगल ने भी इस बात को कंफर्म कर कहा हैकि कंपनी स्तर पर यह कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि कर्मियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ ही ये भी कहा है कि प्रभावित हुए कर्मी दूसरे रोल के लिए कंपनी में अप्लाई कर सकते हैं, उन्हें इस बात की छूट होगी। 

छंटनी के बावजूद, फ्लटर और डार्ट जैसी परियोजनाएं अभी भी पटरी पर हैं। हालांकि, इसने कई टीमों को प्रभावित किया है और इसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कर्मियों की हानि हुई है। पायथन डोमेन में, छंटनी ने आंतरिक रनटाइम और टूलचेन प्रबंधन के लिए जिम्मेदार टीम को प्रभावित किया। हैकर न्यूज और रेड्डिट में कंपनी के प्रभावित हुए कर्मियों ने अपने संवेदना भी जाहिर की, साथ ही उन्होंने अपना अनुभव भी साझा किया। 

टॅग्स :गूगलजर्मनीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां