लाइव न्यूज़ :

देशभर में 1000 इंजीनियरों की नियुक्ति की योजना, सैमसंग इंडिया ने 2023 से पहले की बड़ी घोषणा, इन शहरों में करना होगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2022 13:20 IST

युवा इंजीनियर कंपनी के साथ 2023 में जुड़ेंगे और उसके बेंगलुरु, नोएडा, दिल्ली के आरएंडडी संस्थानों तथा बेंगलुरु में सैमसंग सेमीकंडक्टर इंडिया रिसर्च में नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों पर काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग के शोध एवं विकास केंद्र देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों से नई प्रतिभाओं को जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।भारत केंद्रित नवाचारों पर काम करेंगे जिससे लोगों के जीवन में सुधार आएगा।कंपनी गणित तथा कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्षेत्र से भी इंजीनियरों की नियुक्ति करेगी। 

नई दिल्लीः सैमसंग इंडिया देशभर में अपने शोध एवं विकास (आरएंडडी) संस्थानों के लिए 1,000 इंजीनियरों की नियुक्ति की योजना बना रही है। इन इंजीनियरों की नियुक्ति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और अन्य शीर्ष संस्थानों से की जाएगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ये युवा इंजीनियर कंपनी के साथ 2023 में जुड़ेंगे और उसके बेंगलुरु, नोएडा, दिल्ली के आरएंडडी संस्थानों तथा बेंगलुरु में सैमसंग सेमीकंडक्टर इंडिया रिसर्च में नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों पर काम करेंगे। सैमसंग इंडिया के मानव संसाधन प्रमुख समीर वधावन ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘नवोन्मेषण और नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी पर काम करने के लिए सैमसंग के शोध एवं विकास केंद्र देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों से नई प्रतिभाओं को जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ये लोग नवोन्मेषण, प्रौद्योगिकी, उत्पाद एवं डिजाइन तथा भारत केंद्रित नवाचारों पर काम करेंगे जिससे लोगों के जीवन में सुधार आएगा।’’ उन्होंने कहा कि यह हमारी डिजिटल इंडिया को सशक्त करने की सोच के अनुरूप है।

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कंप्यूटर साइंस और संबद्ध शाखाओं मसलन कृत्रिम मेधा, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन और वीएलएसआई, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार नेटवर्क के लिए इन इंजीनियरों की नियुक्ति करने जा रही है। इसके अलावा कंपनी गणित तथा कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्षेत्र से भी इंजीनियरों की नियुक्ति करेगी। 

टॅग्स :नौकरीSamsung India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?