लाइव न्यूज़ :

सोने में 170 रुपये, चांदी में 172 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:48 IST

Open in App

रुपये के मूल्य में सुधार आने के बावजूद मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 170 रुपये की तेजी के साथ 46,544 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,374 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 172 रुपये की तेजी के साथ 61,584 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,412 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.13 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन रुपये में मजबूती रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,801 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी मामूली गिरावट के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में मंगलवार को सोना 1,801 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जिसकी वजह से सोने में मामूली गिरावट रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारHDFC Bank Q4 Results: बैंक को सीधे 16,512 करोड़ रुपए का फायदा, NPA में आई इतने फीसदी की कमी

कारोबारHDFC Bank Merger: 44 साल पुरानी एचडीएफसी लिमिटेड का अस्तित्व 1 जुलाई से खत्म, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बना, 18 लाख करोड़ की संपत्ति!, जानें सबकुछ

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत

कारोबारचांदी 209 रुपये टूटी, सोना दो रुपये ऊपर

कारोबारसोना 28 रुपये गिरा, चांदी 279 रुपये मजबूत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती