लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: सोना पहुंचा 1 लाख के करीब, चांदी भी महंगी, जानें आज का सोने का भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2025 19:30 IST

Gold Rate Today 9 May 2025: भारत-पाकिस्तानक के बीच सुरक्षित परिसंपत्तियों की मांग बढ़ने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 480 रुपये की तेजी के साथ 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देGold Rate Today: सोना पहुंचा 1 लाख के करीब, चांदी भी महंगी, जानें आज का सोने का भाव

Gold Rate Today 9 May 2025: भारत-पाकिस्तानक के बीच सुरक्षित परिसंपत्तियों की मांग बढ़ने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 480 रुपये की तेजी के साथ 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता सोने की कीमत 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 480 रुपये बढ़कर 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘शुल्क संबंधी तनाव कम होने से बाजार पर कुछ दबाव कम होने के कारण सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।’’

मेहता ने कहा कि हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा पर पूर्ण नियंत्रण करने की इजरायल की योजनाओं से उपजे भू-राजनीतिक जोखिम पृष्ठभूमि में बने हुए हैं और सोने के लिए अंतर्निहित समर्थन बरकरार रह सकता है। उन्होंने कहा कि ये घटनाक्रम अनिश्चितता के खिलाफ बचाव के रूप में सोने की मांग को बढ़ाना जारी रख सकते हैं। सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतें भी 200 रुपये बढ़कर 98,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले बाजार सत्र में चांदी 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 22.37 डॉलर बढ़कर 3,328.09 डॉलर प्रति औंस हो गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 32.54 डॉलर प्रति औंस हो गई।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 1 मई 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,310 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 30 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,980 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 28 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,53,850 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये

कारोबार‘Chotu’ Cylinder Shock: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा?, 1754 रुपये में मिलेगा?

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: मई के पहले दिन क्या बदला पेट्रोल-डीजल का भाव? चेक करें दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स