लाइव न्यूज़ :

सोने की कीमत ₹1,00000 लाख के पार, टूटे सारे रिकॉर्ड!

By संदीप दाहिमा | Updated: June 13, 2025 14:00 IST

Gold Price: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव शुक्रवार को 2,011 रुपये तेजी के साथ रिकॉर्ड 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोने की कीमत ₹1,00000 लाख के पार, टूटे सारे रिकॉर्ड!

Gold Price: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव शुक्रवार को 2,011 रुपये तेजी के साथ रिकॉर्ड 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 2,011 रुपये यानी 2.04 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 1,00,403 प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, बाद में यह 1,753 रुपये यानी 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,00,145 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 16,602 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने की वायदा कीमतें 22 अप्रैल को 2,048 रुपये बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर होते रुपये और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित होने से इसकी कीमतों में उछाल आया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,444.02 डॉलर प्रति औंस रहा।

Silver Price: वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत शुक्रवार को 660 रुपये की तेजी के साथ 1,06,545 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 660 रुपये या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 1,06,545 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 17,679 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35.70 डॉलर प्रति औंस रही।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी