लाइव न्यूज़ :

Gold Price: सोना पहली बार 71 हजार रुपए के पार निकला, जानें आज के भाव

By आकाश चौरसिया | Updated: April 8, 2024 15:09 IST

Gold Price: मार्केट में आज पहली बार 71,000 रुपए के ऊपर चला गया और यह भाव करीब प्रति 10 किलोग्राम के हैं। इसके साथ चांदी के भाव 7,762 रुपए दाम बढ़कर 81 हजार रुपए हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price: सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1182 रुपए महंगा हुआGold Price: चांदी के भाव में भी आया भारी उछाल Gold Price: 4 अप्रैल को चांदी 79,337 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था

Gold Price: इस साल अब तक 7,762 रुपए दाम बढ़ा है, चांदी का भाव 81 हजार रुपए प्रति किलोग्राम हुआ। सोना आज यानी सोमवार (8 अप्रैल) को एक बार फिर अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान आज 10 ग्राम सोना 1182 रुपए महंगा होकर 71,064 रुपए का हो गया है। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 7,762 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था।

चांदी भी आज अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 2287 रुपए महंगी होकर 81,383 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले ये 79,096 रुपए पर थी। इससे पहले 4 अप्रैल को चांदी ने 79,337 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 

सोने और चांदी की कीमतें आज (8 अप्रैल) नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं, क्योंकि एमसीएक्स पर सोने का अनुबंध 71,080 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि यह 440 रुपए यानी 0.62 फीसद बढ़ गया। डॉलर इंडेक्स (DXY) में गिरावट के बाद चांदी वायदा 82,064 रुपए के नए शिखर पर पहुंच गई और 1076 रुपए या 1.33 फीसदी बढ़ गई, जो 104.25 अंक के करीब मँडरा रहा था।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इसमें 0.73 फीसद की गिरावट आई है और पिछले हफ्ते, एमसीएक्स पर जून का सोना वायदा 70,699 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो 37 रुपए या 0.05 फीसद कम होकर 70,599 रुपए पर बंद हुआ।

दिल्ली में आज के भावदिल्ली में आज सोने का भाव 71,210.0 यानी प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल सोने का भाव 72118.0 प्रति 10 ग्राम था। इस बीच दिल्ली में चांदी की कीमत 83,400 रुपए प्रति किलोग्राम है जो 7 अप्रैल को 81700.0 प्रति किलोग्राम थी।

मुंबई में सोने का हालमुंबई में गोल्ड का भाव प्रति 10 ग्राम 71,350 रुपए पहुंच गया, जबकि कल तक या प्रति 10 ग्राम 71,699 पर मिल रहा था। वहीं, चांदी की कीमत प्रति ग्राम चढ़कर 83,400 रुपए हो गई है। 

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी