लाइव न्यूज़ :

सोने में 199 रुपये, चांदी में 250 रुपये की गिरावट

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:10 IST

Open in App

बहुमूल्य धातुओं में तकनीकी सुधार तथा रुपये के मूल्य में हुई वृद्धि से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 199 रुपये घटकर 46,389 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,588 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 250 रुपये घटकर 62,063 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,313 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। घरेलू शेयर बाजार में तेजी को देखते हुए विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में ही रुपया 31 पैसे बढ़कर 73.38 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 23.99 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारHDFC Bank Q4 Results: बैंक को सीधे 16,512 करोड़ रुपए का फायदा, NPA में आई इतने फीसदी की कमी

कारोबारHDFC Bank Merger: 44 साल पुरानी एचडीएफसी लिमिटेड का अस्तित्व 1 जुलाई से खत्म, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बना, 18 लाख करोड़ की संपत्ति!, जानें सबकुछ

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत

कारोबारचांदी 209 रुपये टूटी, सोना दो रुपये ऊपर

कारोबारसोना 28 रुपये गिरा, चांदी 279 रुपये मजबूत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर