लाइव न्यूज़ :

सोना 152 रुपये घटा, चांदी 286 रुपये टूटी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:11 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा रुपये में तेजी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 152 रुपये के नुकसान से 46,328 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,480 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 286 रुपये के नुकसान से 62,131 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,417 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी 23.74 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच सोने के दामों में उतार-चढ़ाव रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारHDFC Bank Q4 Results: बैंक को सीधे 16,512 करोड़ रुपए का फायदा, NPA में आई इतने फीसदी की कमी

कारोबारHDFC Bank Merger: 44 साल पुरानी एचडीएफसी लिमिटेड का अस्तित्व 1 जुलाई से खत्म, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बना, 18 लाख करोड़ की संपत्ति!, जानें सबकुछ

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत

कारोबारचांदी 209 रुपये टूटी, सोना दो रुपये ऊपर

कारोबारसोना 28 रुपये गिरा, चांदी 279 रुपये मजबूत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है