लाइव न्यूज़ :

बिल गेट्स के 20 अरब डॉलर दान के बाद फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बने

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2022 10:54 IST

फरवरी में बिजनेस मैग्नेट अडानी ने मुकेश अंबानी को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पीछे छोड़ दिया था। फोर्ब्स की सूची में जहां एलन मस्क 230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं, वहीं लुई वीटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट दूसरे स्थान पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिल गेट्स की कुल संपत्ति अब लगभग 102 बिलियन डॉलर है। भारतीय टाइकून गौतम अडानी की कुल संपत्ति लगभग 114 बिलियन डॉलर बताई गई है

नई दिल्लीः भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी अब फोर्ब्स की सूची में चौथे स्थान पर आ चुके हैं। ऐसा तब हुआ जब पिछले हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने  20 अरब डॉलर की संपत्ति दान करने की घोषणा की। फोर्ब्स के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार, गेट्स की कुल संपत्ति अब लगभग 102 बिलियन डॉलर है।

हाल ही में 66 वर्षीय अरबपति ने एक ब्लॉग में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी सारी संपत्ति धीरे-धीरे गैर-लाभकारी- बिल एंड मेलिंडा गेट्स को देने की योजना बनाई है, जिसे उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के साथ मिलकर स्थापित किया था। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अपनी सारी संपत्ति को दान करने की योजना को लेकर कहा है, "मेरा यह पैसा देना कोई भी बलिदान नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इन बड़ी चुनौतियों से निपटने में शामिल होने को अपना सौभाग्य मानता हूं...और मेरा मानना ​​है कि समाज को उसके दिए संसाधनों को लौटाना मेरा कर्तव्य है।"

इस बीच, भारतीय टाइकून गौतम अडानी की कुल संपत्ति लगभग 114 बिलियन डॉलर बताई गई है। 2021 से 2022 के बीच उनकी कुल संपत्ति 50 अरब डॉलर से बढ़कर 90 अरब डॉलर हो चुकी है। वह अदानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष हैं जो भारत में शीर्ष तीन समूह में शामिल है। अडानी समूह का गठन सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध सात संस्थाओं से हुआ है, जिनका संयुक्त बाजार पूंजीकरण 197.49 बिलियन डॉलर (19 जुलाई, 2022 तक) से अधिक है, जिसमें ऊर्जा, बंदरगाह और रसद, खनन और संसाधन, गैस, रक्षा और एयरोस्पेस और हवाई अड्डों में फैले व्यवसाय हैं। 

गौरतलब है कि फरवरी में बिजनेस मैग्नेट अडानी ने मुकेश अंबानी को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पीछे छोड़ दिया था। फोर्ब्स की सूची में जहां एलन मस्क 230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं, वहीं लुई वीटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं।

टॅग्स :गौतम अडानीबिल गेट्समुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी