लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह पर एसबीआई का 27000 करोड़ रुपये का कर्ज, चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा-कुल वितरित ऋणों का सिर्फ 0.88 प्रतिशत, कोई भी कर्ज शेयरों के एवज में नहीं दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2023 20:52 IST

अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट का दौर जारी रहने से पैदा हुई अनिश्चितता के बीच एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक ने इस समूह को कोई भी कर्ज शेयरों के एवज में नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमूह की हिस्सेदारी हमारे कुल कर्ज में 0.88 प्रतिशत है।शेयरों के एवज में कोई कर्ज नहीं दिया है।वित्तीय देनदारी या अधिग्रहण के लिए कोई गारंटी नहीं दी है।

मुंबईः देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि अडाणी समूह की कंपनियों को उसने करीब 27,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है जो कुल वितरित ऋणों का सिर्फ 0.88 प्रतिशत है।

अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट का दौर जारी रहने से पैदा हुई अनिश्चितता के बीच एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक ने इस समूह को कोई भी कर्ज शेयरों के एवज में नहीं दिया है। एसबीआई के तिमाही नतीजों की घोषणा के अवसर पर खारा ने कहा कि अडाणी समूह की परियोजनाओं को कर्ज देते समय भौतिक संपत्तियों एवं समुचित नकदी प्रवाह को ध्यान में रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समूह की हिस्सेदारी हमारे कुल कर्ज में 0.88 प्रतिशत है। बैंक की ऐसी धारणा नहीं है कि अडाणी समूह अपनी कर्ज देनदारियों को पूरा करने में किसी तरह की चुनौती का सामना कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने शेयरों के एवज में कोई कर्ज नहीं दिया है। हमारा इस तरह का कोई पोर्टफोलियो नहीं है। हमने किसी भी वित्तीय देनदारी या अधिग्रहण के लिए कोई गारंटी नहीं दी है।

ये सभी प्रदर्शन-आधारित या वित्तीय गारंटी हैं। हमने ऐसा कुछ नहीं किया है जो हमें चिंता में डाल सके।’’ मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए अडाणी समूह के साथ लेनदेन के तरीके में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना के बारे में पूछे जाने पर एसबीआई चेयरमैन ने कहा कि बैंक कर्ज की राशि जारी करने के पहले समुचित इक्विटी पर हमेशा जोर देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जबतक इक्विटी नहीं दिखती है, पैसा नहीं जारी किया जाता है। ऐसा नहीं है कि हम किसी इक्विटी का इंतजार कर रहे हैं। आगे भी किसी प्रस्ताव को उसके गुण-दोष के आधार पर ही परखा जाएगा। इस पर क्रेडिट समितियां निर्णय करती हैं।’’

अडाणी समूह के शेयरों में आई भारी गिरावट के बीच कर्जदाता संस्थानों पर असर पड़ने की आशंका के बीच एसबीआई प्रमुख ने कहा कि समूह ने कर्ज को पुनर्वित्त करने का कोई अनुरोध नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समूह का बकाया कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है।

टॅग्स :गौतम अडानीAdani EnterprisesSBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारशेयर निवेश और बैंक जमा से होने वाली कमाई पर एक समान कर व्यवस्था हो, शेट्टी ने कहा-कहीं भी कराधान में इस तरह की असमानता नहीं

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?