लाइव न्यूज़ :

इंडियन डायसपोरा में गडकरी ने कहा- दिल्ली के लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने में लगेंगे दो घंटे की जगह सिर्फ 20 मिनट

By आकाश चौरसिया | Updated: October 2, 2023 13:46 IST

केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पैराग्वे में हुए इंडियन डायसपोरा के कार्यक्रम में कहा कि अब देशवासी दिल्ली एयरपोर्ट 20 मिनट में पहुंच जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने इंडियन डायसपोरा के कार्यक्रम में कहा कि अब दिल्ली एयरपोर्ट 20 मिनट में पहुंचेंगेउन्होंने कहा कि उनका सपना भारत को पेट्रोल और डीजल से मुक्त करना हैगडकरी ने ये भी कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी उछाल आया है

नई दिल्ली: पैराग्वे में हुए इंडियन डायस्पोरा कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर कोई दिल्ली से आ रहा है और उसे एयरपोर्ट पहुंचना है तो अब उसे सिर्फ 20 मिनट ही लगेंगे। यह बात पर उन्होंने कहा कि अगले 3 से 4 महीने में मुख्य रिंग रोड परियोजना के तहत शहरी एकस्टेंशन रोड 2 की ओपनिंग होने वाली है।  

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "शहरी एक्सटेंशन रोड 2 दो से तीन महीने के अंदर की ओपनिंग हो जाएगी। अगर आप दिल्ली से आ रहे हैं और आपको एयरपोर्ट पहुंचना है तो अब आपकी यात्रा 2 घंटे की जगह 20 मिनट में ही पूरी हो जाएगी। उन्होंने इस कदम को क्रांतिकारी बदलाव बताया है। 

शहरी एक्सटेंशन रोड 2 के बन जाने से पहले तो एयरपोर्ट पहुंचने में कम वक्त लगेगा। फिर यदि आप दिल्ली के किसी दूसरे हिस्से मे जाना चाह रहे है तो वो भी आसानी से जा सकेंगे। इसके बाद अब जाम में काफी कमी हो जाएगी। इस पूरी परियोजना को शुरू करने का उद्देश्य भारतीय राजधानी की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।" 

कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने ये भी कहा है कि भारत को अगले 3 से 4 साल में ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्र के रुप में विकसित करना है। 

गडकरी के अनुसार, बीते 9 साल में ऑटोमोबाइल उद्योग का विस्तार बहुत तेजी से हुआ है। पहले इसका बाजार भारत में 4.5 लाख करोड़ रूपये का था जो आज बढ़कर 12.5 लाख करोड़ रुपए जा पहुंच चुका है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने लगभग 4.5 करोड़ लोगों को रोजगार भी दिया है।  

नितिन गडकरी के मुताबिक, उनके संसदीय क्षेत्र नागपुर में ट्रैक्टर, बसें और कारें बायो-सीएनजी से चलती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि भारत को पेट्रोल और डीजल से छुटकारा मिल जाए। जिसे हासिल करना एक कठिन काम है लेकिन, नामुमकिन नहीं है। 

बता दें कि नितिन गडकरी एक अक्टूबर को पैराग्वे पहुंचे हैं जहां उनका पारंपरिक महाराष्ट्रीयन तौर तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनका स्वागत करने भारत के राजदूत हेमंत कोटालवार मौजूद थे। 

वह पैराग्वे में 27वीं विश्व रोड कांग्रेस में मंत्रिस्तरीय बैठक को ज्वाइन करने गए हैं और यह उनका आधिकारिक दौरा है।

टॅग्स :नितिन गडकरीParaguayभारतऑटोमेटिक कारडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम