लाइव न्यूज़ :

Free Trade Agreement: सस्ती होगी रोल्स-रॉयस, बेंटले और एस्टन मार्टिन?, सियाम ने कहा-23 अरब अमेरिकी डॉलर के अवसर खुलेंगे, वाहन आयात पर शुल्क 110 से घटकर 10 प्रतिशत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 13:12 IST

Free Trade Agreement: ब्रिटेन के वाहन ब्रांड दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में अधिक कारें बेचने की कोशिश करेंगे और अमीरों को लक्षित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय बाजार में रोल्स रॉयस कार की कीमत 7.5 करोड़ रुपये से लेकर 12.25 करोड़ रुपये तक।भारत में बेंटले मॉडल की कीमत पांच करोड़ रुपये से लेकर सात करोड़ रुपये तक।स्टन मार्टिन के मॉडल की कीमत वर्तमान में 3.99 करोड़ रुपये से 8.85 करोड़ रुपये के बीच।

Free Trade Agreement: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में घोषित शुल्क कटौती के कारण, रोल्स-रॉयस, बेंटले और एस्टन मार्टिन जैसे ब्रिटिश प्रमुख वाहन ब्रांड घरेलू बाजार में सस्ते हो जाएंगे। इस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के बाद, ब्रिटेन के वाहन ब्रांड दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में अधिक कारें बेचने की कोशिश करेंगे और अमीरों को लक्षित करेंगे।

आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) कहे जाने वाले इस समझौते पर बृहस्पतिवार को लंदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष केअर स्टार्मर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कोटा के तहत वाहन आयात पर शुल्क वर्तमान में लगभग 110 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत रह जाएगा।

प्रमुख ब्रिटिश लक्ज़री वाहन ब्रांड पर एक नजर-

भारतीय बाजार में रोल्स रॉयस कार की कीमत 7.5 करोड़ रुपये से लेकर 12.25 करोड़ रुपये तक

भारत में बेंटले मॉडल की कीमत पांच करोड़ रुपये से लेकर सात करोड़ रुपये तक

एस्टन मार्टिन के मॉडल की कीमत वर्तमान में 3.99 करोड़ रुपये से 8.85 करोड़ रुपये के बीच

जगुआर लैंड रोवर की कीमत लगभग 68 लाख रुपये से 2.75 करोड़ रुपये तक

लोटस कारों की कीमत दो करोड़ रुपये से लेकर लगभग तीन करोड़ रुपये तक

मैकलारेन कारों की कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये से लेकर लगभग छह करोड़ रुपये तक है।

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता मोटर वाहन क्षेत्र के लिए फायदेमंदद : सियाम

वाहन उद्योग के संगठन सियाम ने शुक्रवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के तहत वाहन क्षेत्र के शुल्कों पर सरकार की प्रतिबद्धताएं उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए भारतीय उद्योग के व्यापक लक्ष्यों का समर्थन करती हैं। भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से ब्रिटेन के बाजार में चमड़ा, विद्युत मशीनरी और रसायन जैसे कई घरेलू क्षेत्रों तक शुल्क मुक्त पहुंच उपलब्ध होगी।

जिससे करीब 23 अरब अमेरिकी डॉलर के अवसर खुलेंगे। इस समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) कहा जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के उनके समकक्ष केअर स्टार्मर की उपस्थिति में इस पर लंदन में बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए गए।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम इस समझौते को एक व्यापक रणनीतिक भागीदारी के हिस्से के रूप में देखते हैं। हमारा मानना है कि यह एक प्रमुख वैश्विक साझेदार के साथ सहयोग और अवसर के लिए नए रास्ते खोलता है।’’

उन्होंने कहा कि सियाम, भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समझौते के लाभ भारतीय मोटर वाहन उद्योग के लिए अधिक वृद्धि, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और प्रौद्योगिकी प्रगति में तब्दील हों।

चंद्रा ने कहा कि यह समझौता भारत की वैश्विक आर्थिक भागीदारी, खासकर विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि चूंकि दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं साझेदारी के एक नए चरण में प्रवेश कर रही हैं।

अत: ऐसे में सियाम, वार्ता प्रक्रिया के दौरान सरकार द्वारा हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श की सराहना करता है। चंद्रा ने कहा कि वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच इस परिवर्तनकारी समझौते का संपन्न होना आधुनिक व्यापार एवं निवेश ढांचे को आकार देने में भारत के बढ़ते नेतृत्व को दर्शाता है।

टॅग्स :ब्रिटेननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित