लाइव न्यूज़ :

एफपीआई की शेयर हिस्सेदारी सितंबर-मार्च में 105 अरब डॉलर बढ़ी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 21, 2021 14:41 IST

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल घरेलू इक्विटी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के शेयरों का मूल्य 2020-21 में रिकॉर्ड 555 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया, और सितंबर 2020 से मार्च 2021 के बीच इसमें 105 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) सिक्योरिटीज के आंकड़ों के अनुसार इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों का निवेश 203 अरब डालर था, जो एफपीआई के मुकाबले आधे से भी कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक एफपीआई ने इस साल 16 अप्रैल तक (वर्ष दर तारीख के आधार पर) शुद्ध 7.2 अरब डॉलर का निवेश किया है और भारत एकमात्र ऐसा बाजार है, जिसने इस साल में शुद्ध सकारात्मक प्रवाह देखा है। हालांकि, मार्च 2021 में इसमें गिरावट देखने को मिली थी।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार 2020-21 में एफपीआई ने रिकॉर्ड 37 अरब अमरीकी डालर या 2.75 लाख करोड़ रुपये इक्विटी में निवेश किए, जो दो दशकों में सबसे अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा