लाइव न्यूज़ :

इंडियन ऑयल के पूर्व चेयरमैन संजीव सिंह को रिलायंस ने बनाया ग्रुप अध्यक्ष, जून में हुए थे रिटायर

By भाषा | Updated: August 27, 2020 14:33 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक हीतल आर मेसवानी ने कंपनी के कर्मचारियों को दी गयी एक सूचना में इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देऑयल से इस साल 30 जून से सेवानिवृत्त हुए सिंह रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारोबार का नेतृत्व करने वाली टीम का हिस्सा होंगे।सिंह अरबपति मुकेश अंबानी के तृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ‘तेल से रसायन कारोबार’ का समूह अध्यक्ष बनाये गये हैं।दो परिशोधन संयंत्र, पेट्रो रसायन संयंत्र, खुदरा ईंधन व विमानन ईंधन व्यवसाय का 51 प्रतिशत और थोक विपणन व्यवसाय शामिल है।

नई दिल्लीः सरकारी ईंधन विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पूर्व चेयरमैन संजीव सिंह अरबपति मुकेश अंबानी के तृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ‘तेल से रसायन कारोबार’ का समूह अध्यक्ष बनाये गये हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक हीतल आर मेसवानी ने कंपनी के कर्मचारियों को दी गयी एक सूचना में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल से इस साल 30 जून से सेवानिवृत्त हुए सिंह रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारोबार का नेतृत्व करने वाली टीम का हिस्सा होंगे।

कंपनी के तेल से रसायन कारोबार में गुजरात के जामनगर स्थित दो परिशोधन संयंत्र, पेट्रो रसायन संयंत्र, खुदरा ईंधन व विमानन ईंधन व्यवसाय का 51 प्रतिशत और थोक विपणन व्यवसाय शामिल है। इसमें तेल एवं गैस खोज व्यवसाय शामिल नहीं है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज तेल से रसायन (ओ2सी) कारोबार के लिये अलग कंपनी रिलायंस ओ2सी लिमिटेड स्थापित कर रही है। इसकी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी 15 अरब डॉलर में सउदी अरामको को बेचने की योजना है। कंपनी ने इससे पहले इसी साल इंडियन ऑयल के एक अन्य पूर्व चेयरमैन सार्थक बेहुरिया को वरिष्ठ सलाहकार बनाया था।

मेसवानी ने कहा, "संजीव समूह विनिर्माण सेवाओं (जीएमएस) संगठन का नेतृत्व और संचालन करेंगे, जो हमारे तेल से रसायन व्यवसाय की रीढ़ है।" सिंह ने प्रबंधन में डिप्लोमा के साथ आईआईटी रुड़की से रासायनिक इंजीनियर की पढ़ाई की है। वह तीन साल के लिये आईओसी के चेयरमैन रहे। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंसधार्मिक खबरेंमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?