लाइव न्यूज़ :

फुटवियर उद्योग को एक जुलाई से क्यूसीओ का पालन करना अनिवार्य, जानें क्या है नियम और इसका असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 16:16 IST

उद्योग की लघु इकाइयों (सालाना कारोबार 50 करोड़ रुपये से कम और 10 करोड़ रुपये का निवेश) को इस आदेश के अनुपालन के लिए छह महीनों की मोहलत दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकई दिनों से सरकार से संपर्क में था और समयसीमा को टालने का अनुरोध कर रहा था।लघु इकाइयों पर यह आदेश एक जनवरी, 2024 से लागू होगा। फुटवियर उद्योग में एमएसएमई खंड को इन आदेशों से अलग रखा गया था।

नई दिल्लीः फुटवियर उद्योग के अनुरोध को दरकिनार करते हुए सरकार ने एक जुलाई से फुटवियर उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) का पालन करना अनिवार्य कर दिया है। फुटवियर उद्योग इस आदेश का अनुपालन टालने के लिए कई दिनों से सरकार से संपर्क में था और समयसीमा को टालने का अनुरोध कर रहा था।

लेकिन सरकार ने आदेश में कोई बदलाव करने से इनकार कर दिया। इस दायरे में उद्योग का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) खंड भी आ गया है। हालांकि उद्योग की लघु इकाइयों (सालाना कारोबार 50 करोड़ रुपये से कम और 10 करोड़ रुपये का निवेश) को इस आदेश के अनुपालन के लिए छह महीनों की मोहलत दी गई है।

इस तरह लघु इकाइयों पर यह आदेश एक जनवरी, 2024 से लागू होगा। वहीं, सूक्ष्म इकाइयों (सालाना कारोबार पांच करोड़ रुपये से कम) के लिए यह आदेश एक जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा। इससे पहले फुटवियर उद्योग में एमएसएमई खंड को इन आदेशों से अलग रखा गया था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इन फैसलों की घोषणा करते हुए कहा कि इन आदेशों से गुणवत्तापूर्ण फुटवियर का उत्पादन बढ़ाने, निर्यात और वैश्विक बाजारों में भारतीय ब्रांड्स को स्थापित करने में मदद मिलेगी। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद गोयल ने संवाददाताओं से कहा, “हमने निर्णय लिया है कि गुणवत्ता नियंत्रण आदेश एक जुलाई से लागू होंगे।

आदेश में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया है। तारीख नहीं टाली जाएगी और सभी को इस पर सहमत होना होगा।” फुटवियर उद्योग और खुदरा व्यापारी इस आदेश को एक वर्ष के लिए टालने का अनुरोध कर रहे थे। चमड़ा और फुटवियर क्षेत्र में सरकार ने 27 अक्टूबर, 2020 को तीन अनिवार्य क्यूसीओ जारी किए थे, जिनमें से एक आदेश जनवरी, 2022 से लागू हो चुका है और शेष आदेश एक जुलाई से लागू हो जाएंगे।

टॅग्स :पीयूष गोयलभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती