लाइव न्यूज़ :

BharatPe: वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच भारतपे को बड़ा झटका, चार साल बाद मुख्य कारोबार अधिकारी ने कंपनी छोड़ी, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2023 15:59 IST

BharatPe: भारत फाउंडर्स फंड के साथ एक उद्यम भागीदार हैं। पेटीएम और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ भी काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतपे में शामिल होने से पहले वह बीमा कंपनी रोडजेन में सीबीओ थे।मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया। उद्यमिता के जुनून को आगे बढ़ाने के लिए भारतपे से हट रहे हैं।

BharatPe: वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच भारतपे के मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) ध्रुव धनराज बहल चार साल बाद कंपनी छोड़ रहे हैं। कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। हाल में गुरुग्राम की कंपनी के कई शीर्ष अधिकारियों ने पद छोड़ा है। बहल 2020 में परिचालन प्रमुख के रूप में कंपनी में शामिल हुए था।

बाद में उन्हें मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया। उसके बाद कारोबारी कर्ज को लेकर उन्हें सीबीओ बनाया गया। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बहल अपने उद्यमिता के जुनून को आगे बढ़ाने के लिए भारतपे से हट रहे हैं। वह संगठन का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और कंपनी की वृद्धि में योगदान दिया है।

हम भारतपे में उनके योगदान के लिए उनका आभार जताते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’’ बहल भारत फाउंडर्स फंड के साथ एक उद्यम भागीदार हैं। उन्होंने पेटीएम और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ भी काम किया है। भारतपे में शामिल होने से पहले वह बीमा कंपनी रोडजेन में सीबीओ थे।

फोनपे शेयर ब्रोकिंग खंड में उतरी, नया मंच शेयर.मार्केट पेश किया

डेकाकॉर्न वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी फोनपे शेयर ब्रोकिंग खंड में उतर गई है। फोनपे ने इसके लिए एक बाजार मंच शुरू किया है। डेकाकॉर्न से आशय ऐसी स्टार्टअप कंपनी से है जिसका बाजार मूल्यांकन 10 अरब डॉलर से अधिक है। उज्ज्वल जैन इस नए मंच - शेयर.मार्केट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंगे।

फोनपे के संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने कहा कि शेयर ब्रोकिंग खंड में उतरने के साथ कंपनी ने अपना वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक ब्रांड के रूप में शेयर.मार्केट मिला है।’’ वॉलमार्ट समूह की कंपनी फोनपे ने शेयर और ईटीएफ के साथ शेयर.मार्केट की शुरुआत की है।

कंपनी धीरे-धीरे इसमें वायदा एवं विकल्प खंड भी जोड़ेगी। इसके अलावा यह अन्य खंड में भी उतरेगी। ब्रांड का अनावरण बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति ने किया। अभी फोनपे भुगतान, ई-कॉमर्स, बैंकिंग और बीमा सेवाएं प्रदान करती है।

टॅग्स :गुरुग्रामदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती