लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने आरएलबी अनुदान के रूप में 25 राज्यों को 13,386 करोड़ रुपये जारी किए

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:30 IST

Open in App

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को अनुदान देने के लिए 25 राज्यों को लगभग 13,386 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को दो सेवाओं में सुधार के लिए अनुदान जारी किए गए हैं - 1) स्वच्छता एवं खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) स्थिति, तथा 2) पेयजल की आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सोमवार को ग्रामीण स्थानीय निकायों को अनुदान देने के लिए 25 राज्यों को 13,385.70 करोड़ रुपये जारी किए हैं।’’ यह सहायता अनुदान वर्ष 2021-22 के बंधित अनुदान की पहली किस्त है तथा इसे 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जारी किया गया है। बंधित अनुदान केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत स्वच्छता और पेयजल के लिए केंद्र और राज्यों द्वारा आवंटित धन के अलावा ग्रामीण स्थानीय निकायों को अतिरिक्त धन उपलब्ध कराने के लिए है। यह धनराशि केंद्र सरकार से राज्यों को प्राप्त होने के 10 कार्य दिवसों के भीतर ग्रामीण स्थानीय निकायों को हस्तांतरित करनी जरूरी है। इसमें देरी होने की स्थिति में राज्य सरकारों को ब्याज सहित अनुदान जारी करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: वित्त मंत्री ने लोकसभा में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पेश की

कारोबारवृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, वीडियो

कारोबारनौवां बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण?, जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी, तैयार कर रहे हैं लेखा-जोखा?

कारोबारNew Family Pension Rules: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, फैमिली पेंशन नियमों में बदलाव, 30 नवंबर से पहले ये काम कर लें

कारोबारअब एक नहीं 4 बना सकेंगे नॉमिनी?, नई व्यवस्था एक नवंबर, 2025 से लागू, जानें ग्राहक को कैसे होंगे फायदे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा