लाइव न्यूज़ :

ईपीएफओ ने अक्टूबर में अंशधारकों, योगदानकर्ता कंपनियों की संख्या घटने की खबर खारिज की

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर महीने में उसकी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में योगदान देने वाली कंपनियों तथा अंशधारकों की संख्या में कमी को लेकर मीडिया के कुछ हिस्से में आयी रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।

ईपीएफओ श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक सांविधिक निकाय है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मीडिया के कुछ हिस्से में 18 नवंबर को प्रकाशित आलेख में ईपीएफओ के अंशधारकों और कंपनियों की संख्या में कमी आने की बात कही गयी है। इस संदर्भ में ईपीएफओ साफ तौर पर यह स्पष्ट करता है कि रिपोर्ट में दी गयी सूचना गलत और आधारहीन है।’’

प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सितंबर 2020 की तुलना में अक्टूबर 2020 के दौरान ईपीएफओ की सामाजिक योजनाओं में योगदान देने वाली 30,800 कंपनियां घटी हैं जबकि अंशधारकों की संख्या 18 लाख कम हुई है।

ईपीएफओ ने कहा कि अंशाधरकों (योगदान देने वाले सदस्यों) और प्रतिष्ठानें को लेकर जो आंकड़े दिये गये हैं, वह उल्लेखित माह के आधिकारिक आंकड़े से मेल नहीं खाते।

बयान के अनुसार प्रकाशित आंकड़ा ईपीएफओ के आंकड़े पर आधारित नहीं है और पूरी तरह गलत है।

ईपीएफओ का संगठित क्षेत्र में नौकरियों को लेकर आंकड़ा (पेरोल) प्रत्येक महीने की 20 तारीख को प्रकाशित किया जाता है।

किसी महीने में संगठित क्षेत्र में सृजित नौकरियों के आंकड़े इलेक्ट्रॉनिक भविष्य निधि रिटर्न या ईसीआर जमा करने की निर्धारित तिथि के एक महीने बाद लिये जाते हैं।

बयान के अनुसार परिणामस्वरूप सितंबर 2020 (निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर, 2020) का आंकड़ा 15 नवंबर, 2020 को लिया जाएगा और वहीं अक्टूबर 2020 का आंकड़ा (निर्धारित तिथि 15 नवंबर, 2020) 15 दिसंबर, 2020 को लिया जाएगा।

ईपीएफओ के अनुसार नौकरियों के बारे में अंतिम आंकड़ा 20 अक्टूबर, 2020 को जारी किया गया। उससे पता चलता है कि अप्रैल और मई 2020 को छोड़कर अगस्त 2020 तक शुद्ध रूप से नौकरियां बढ़ी हैं।

ईपीएफओ का सितंबर महीने का संगठित क्षेत्र में सृजित नौकरियों का आंकड़ा 20 नवंबर, 2020 को प्रकाशित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्रिकेटपैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट