लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने ट्विटर की पहली बैठक में बेहतर कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की दी छूट, कहा- ऐसे लोगों को बर्खास्त करने का कोई मतलब नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: June 17, 2022 11:19 IST

टेस्ला के सीईओ मस्क ने इस साल अप्रैल में ट्विटर को खरीदने का पूरा मन बना लिया था। हालांकि, फर्जी या नकली खातों की संख्या को लेकर कई बार कंपनी के साथ विवाद के बाद उन्होंने खरीद समझौते को फिलहाल होल्ड पर रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने बैठक के दौरान ट्विटर में कुछ बड़े बदलाव की तरफ इशारा कियाएलन ने ट्विटर यूजर्स की संख्या 229 मिलियन से बढ़ाकर कम से कम1 बिलियन करने की बात कहीटेस्ला सीईओ ने अप्रैल में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी

सैन फ्रांसिस्कोः टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने गुरुवार को ट्विटर के कर्मचारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। उन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्विटर को अपने हेडकाउंट में कटौती करने की आवश्यकता होगी। मस्क की ट्विटर कर्मचारियों के साथ यह वर्चुअल बैठक थी जिसमें वह 10 मिनट देर से हिस्सा लिए। 

एलन मस्क ने बैठक के दौरान ट्विटर में कुछ बड़े बदलाव की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा कि इस सोशल मीडिया मंच को और मजबूत बनाने की जरूरत है। इस कड़ी में एलन ने ट्विटर को वी चैट और टिक टॉक जैसा इंगेजिंग बनाने के ऊपर जोर दिया। ट्विटर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए टेस्ला के सीईओ ने कहा कि आपने WeChat यूज किया ही होगा। अगर हम ट्विटर के साथ ऐसा कुछ कर पाएं, तो बड़ी सफलता होगी। 

कर्मचारियों से एलन ने कहा कि वह ट्विटर यूजर्स की संख्या को 229 मिलियन से बढ़ाकर कम से कम 1 बिलियन लोगों तक करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने विज्ञापन पर भी जोर दिया। एलन ने कहा कि वह विज्ञापन मॉडल के खिलाफ नहीं हैं। क्योंकि यह ट्विटर के बिजनेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बकौल एलन मस्क,  मुझे लगता है कि ट्विटर के लिए विज्ञापन बहुत महत्वपूर्ण है। मैं विज्ञापन के खिलाफ नहीं हूं। मैं शायद विज्ञापनदाताओं से बात करूंगा।

बैठक के दौरान एलन ने ट्विटर कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर कोई बेहतर काम करने वाला है तो उसे घर से काम करने की सुविधा दी जा सकती है। एलन ने कहा, "बेहतर काम करने वालों " को ही घर से काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए या जो लोग बहुत दूर निवास करते हैं। ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कोई मतलब नहीं। गौरतलब है कि इससे पहले मस्क ने टेस्ला के कर्मचारियों को कथित तौर पर दफ्तर से काम करने को कहा था। एलन ने इसके साथ ही एलियंस और अन्य अंतरिक्ष सभ्यताओं के अस्तित्व और उनके विचार के बारे में बताया कि ट्विटर को "सभ्यता और चेतना" में मदद करनी चाहिए।"

बता दें, टेस्ला के सीईओ मस्क ने इस साल अप्रैल में ट्विटर को खरीदने का पूरा मन बना लिया था। हालांकि, फर्जी या नकली खातों की संख्या को लेकर कई बार कंपनी के साथ विवाद के बाद उन्होंने खरीद समझौते को फिलहाल होल्ड पर रखा है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या इस सप्ताह की बैठक से दोनों पक्ष इस मुद्दे को सुलझाने के करीब आ गए हैं या नहीं। मस्क ने जब ट्विटर को खरीदने की घोषणा की थी, तब वॉल स्ट्रीट पर सोशल मीडिया कंपनी के शेयर का भाव 54.20 प्रति डॉलर था। जबकि वर्तमान में कंपनी के शेयर की कीमतों में काफी गिरावट आ गई है।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरTwitter.com
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?