लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 2020-21 में 20 प्रतिशत घटकर 2,36,802 इकाई रही: एसएमईवी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 13:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के संगठन ‘सोसायटी आफ मैन्युफैक्चरर्स आफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी)’ ने बृहस्पतिवार को कहा की वित्त वर्ष 2020- 21 में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 2,36,802 रही।

इससे पिछले साल 2019- 20 में दुपहिया, तिपहिया और चार पहिये वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री कुल मिलाकर 2,95,683 इकाई रही।

एसएमईवी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि वित्त वर्ष 2020- 21 में दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री इससे पिछले साल के मुकाबले छह प्रतिशत गिरकर 1,43,837 इकाई रही। इसमें 40,836 ई2वाहन तेज गति वाले शामिल हैं जबकि 1,03,000 वाहन हल्की गति वाले शामिल हैं।

वहीं तिपहिया वाहनों की यदि बात की जाये तो समाप्त वितत वर्ष में 88,378 तिपहिया वाहन बेचे गये जबकि एक साल पहले 1,40,683 तिपहिया वाहन बेचे गये थे। इन आंकड़ों में उन तिपहिया वाहनों को शामिल नहीं किया गया है जो कि परिवहन प्राधिकरण के पास पंजीकृत नहीं हैं।

वहीं चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की यदि बात की जाये तो 2020- 21 में 4,588 वाहनों की बिक्री वही जो कि इससे पिछले साल 3,000 वाहनों की ही रही थी। इस प्रकार इस वर्ग में वाहन बिक्री में 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

एसएमईवी के महानिदेशक सोहिन्दर गिल ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले अच्छी बिक्री होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन विभिन्न कारणों से बिक्री कम रही। इलेक्ट्रिक दुपहिया और तिपहिया वाहनों की श्रेणी में बिक्री पिछले साल के मुकाबले कम रही।’’

उन्होंने कहा कि फेम- दो योजना के तहत लक्ष्य हासिल करने के लिये अभी काफी कुछ किये जाने की आवश्यकता है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने के लिये सरकार की तरफ से नीति में बदलाव के रूप में समय पर हस्तक्षेप किये जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?