लाइव न्यूज़ :

ईडी ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन को लेकर बेंगलुरू में बायजू के सीईओ से जुड़े परिसर की ली तलाशी

By रुस्तम राणा | Updated: April 29, 2023 15:30 IST

जांच एजेंसी के ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, 'ईडी ने फेमा के प्रावधानों के तहत रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी 'थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड' के मामले में बेंगलुरु में 3 परिसरों की तलाशी ली है। विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देजांच एजेंसी ने कहा कि तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए हैंईडी ने फेमा के प्रावधानों के तहत रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी 'थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड' के मामले में बेंगलुरु में 3 परिसरों की तलाशी लीकंपनी ने 2011 से 2023 की अवधि के दौरान करीब 28000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त किया है

बेंगलुरू: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेमा के प्रावधानों के तहत रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी 'थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड' (बायजू ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म) के मामले में बेंगलुरु में तीन परिसरों की तलाशी ली। जांच एजेंसी ने कहा कि तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी के ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, 'ईडी ने फेमा के प्रावधानों के तहत रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी 'थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड' के मामले में बेंगलुरु में 3 परिसरों की तलाशी ली है। विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए।

ईडी ने कहा कि कंपनी बायजू के नाम से लोकप्रिय ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल चलाती है। तलाशी और जब्ती कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच से यह भी पता चला है कि कंपनी ने 2011 से 2023 की अवधि के दौरान 28000 करोड़ रुपये (लगभग) का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त किया है। 

इसके अलावा, कंपनी ने विभिन्न विदेशी को 9754 करोड़ रुपये (लगभग) भी भेजे हैं। विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के नाम पर इसी अवधि के दौरान क्षेत्राधिकार विज्ञप्ति में कहा गया है। कंपनी ने विज्ञापन और विपणन व्यय के नाम पर लगभग 944 करोड़ रुपये बुक किए हैं, जिसमें विदेशी अधिकार क्षेत्र में भेजी गई राशि भी शामिल है। 

जाँच एजेंसी के मुताबिक, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से अपने वित्तीय विवरण तैयार नहीं किए हैं और खातों का ऑडिट नहीं कराया है जो अनिवार्य है। जांच एजेंसी ने कहा कि इसलिए, कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की वास्तविकता की बैंकों से जांच की जा रही है। ईडी द्वारा की गई जांच के दौरान, संस्थापक और सीईओ रवींद्रन बायजू को कई समन जारी किए गए, हालांकि, वह हमेशा टालमटोल करते रहे और जांच के दौरान कभी पेश नहीं हुए। आगे की जांच चल रही है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयFEMA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?