लाइव न्यूज़ :

सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे तो 2022-23 में अर्थव्यवस्था लौट सकती है पटरी पर: चिदंबरम

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:51 IST

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी ‘सबसे निचले स्तर’ पर है और यदि सरकार कोई ‘‘मूर्खतापूर्ण फैसला’’ नहीं करती है तो यह वित्त वर्ष 2022-23 में पटरी पर लौट सकती है। गोवा के लिये कांग्रेस पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये चिदंबरम ने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। वह दो दिन के लिये यहां आये हुए हैं। गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था अपने निचले स्तर पर है। याद रखिये, पिछले साल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में गिरावट आयी थी ...।’’ पूर्व संप्रग सरकार में वित्त मंत्री रहे चिदंबरम ने कहा, ‘‘सरकार गिरावट के बाद वी- आकार की तीव्र गति से पुनरूद्धार की बात करती है। इस साल भी जीडीपी महामारी-पूर्व के स्तर पर नहीं पहुंचेगी। जब यह महामारी से पहले की स्थिति पर पहुंच जायेगी, तभी आप कह सकते हैं कि अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि जीडीपी में पुनरूद्धार वित्त वर्ष 2022-23 में हो सकता है। ‘‘लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार कितने मूर्खतापूर्ण निर्णय करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!