लाइव न्यूज़ :

Economic slowdown: आर्थिक सुस्ती के बीच कंपनियों ने घटाया खर्च, मई में सालाना आधार पर 07 प्रतिशत तक घटीं नियुक्तियां, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2023 16:45 IST

Economic slowdown: फाउंडइट (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी एंड एमई) ने फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (एफआईटी) जारी करते हुए मासिक भर्ती रुझानों पर नवीनतम आंकड़े पेश किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमई में भर्ती संबंधी गतिविधियों में सालाना आधार पर सात प्रतिशत गिरावट आई है। अहमदाबाद और जयपुर जैसे दूसरी श्रेणी के शहरों में सकारात्मक रुझान देखा गया।माह-दर-माह आधार पर चार प्रतिशत की दर से कमी लगभग सभी क्षेत्रों में देखी गई।

Economic slowdown: नियुक्ति गतिविधियां मई में सालाना आधार पर सात प्रतिशत तक घट गई हैं। बृहस्पतिवार को जारी हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे मुख्य कारण ये है कि कंपनियों ने आर्थिक सुस्ती को देखते हुए खर्च कम करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

फाउंडइट (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी एंड एमई) ने फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (एफआईटी) जारी करते हुए मासिक भर्ती रुझानों पर नवीनतम आंकड़े पेश किए हैं। हालिया आंकड़ों के अनुसार, मई में भर्ती संबंधी गतिविधियों में सालाना आधार पर सात प्रतिशत गिरावट आई है।

हालांकि, सामान्य गिरावट के बावजूद, अहमदाबाद और जयपुर जैसे दूसरी श्रेणी के शहरों में सकारात्मक रुझान देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती गतिविधियों में माह-दर-माह आधार पर चार प्रतिशत की दर से कमी लगभग सभी क्षेत्रों में देखी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि भर्तियों में गिरावट के लिए कई कारक हैं।

इनमें आर्थिक सुस्ती भी है, जिसके कारण कंपनियों को खर्च कटौती करनी पड़ी है। फाउंडइट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेखर गरिसा ने कहा, “भर्तियों का मौजूदा रुझान भारतीय रोजगार बाजार की चुनौतियों को दर्शाता है। हालांकि, इन चुनौतियों के बीच वृद्धि के भी कई अवसर हैं।”

टॅग्स :नौकरीराजस्थानगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम