लाइव न्यूज़ :

EaseMyTrip 2024: 500 युवाओं को इंटर्नशिप के साथ वेतन, सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा- गुरुग्राम में दफ्तर खोला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2024 18:26 IST

EaseMyTrip 2024: कंपनी में अगले तीन से छह महीनों में 500 से अधिक युवाओं को इंटर्न के तौर पर रखने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में एक बड़ा दफ्तर खोला है। भर्ती कर पाना अधिक आसान हो गया है।2024-25 का बजट पेश करते हुए इंटर्नशिप योजना का प्रस्ताव रखा था।

EaseMyTrip 2024: यात्रा बुकिंग मंच ईजमाईट्रिप ने मंगलवार को कहा कि वह अगले छह महीनों के भीतर देशभर में 500 युवाओं को इंटर्नशिप देने की योजना बना रही है जो बजट 2024-25 में घोषित इंटर्नशिप योजना के अनुकूल है। ईजमाईट्रिप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने कहा कि एक मानदेय के साथ दी जाने वाली इंटर्नशिप बिक्री एवं विपणन विभागों के अलावा ग्राहक देखभाल सेवाओं से भी संबंधित होगी। पिट्टी ने कहा, ‘‘हम कंपनी में अगले तीन से छह महीनों में 500 से अधिक युवाओं को इंटर्न के तौर पर रखने जा रहे हैं।

हमने हाल ही में गुरुग्राम में एक बड़ा दफ्तर खोला है। सरकार की नई इंटर्नशिप योजना आने से हमारे लिए अब भर्ती कर पाना अधिक आसान हो गया है और यह वित्तीय रूप से भी कारगर है।’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए इंटर्नशिप योजना का प्रस्ताव रखा था।

इस योजना के जरिये पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को देश की 500 बड़ी कंपनियों में प्रशिक्षित कर रोजगार के लायक बनाया जाएगा। पिट्टी ने कहा कि ईजमाईट्रिप एक बढ़ती हुई कंपनी है और यहां पर इंटर्नशिप पूरा करने वाले युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी पर रखने की पर्याप्त गुंजाइश भी है। फिलहाल कंपनी के करीब 900 कर्मचारी हैं। 

टॅग्स :नौकरीगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा