लाइव न्यूज़ :

पंजाब में फल, सब्जी मंडियों में छोटे विक्रेताओं को शुल्क से छूट

By भाषा | Updated: August 24, 2021 23:38 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को राज्य में फल-सब्जियों की खुदरा मंडियों में छोटे विक्रेताओं से लिये जाने वाले उपयोगकर्ता शुल्क में छूट का आदेश दिया। यह छूट चालू वित्त वर्ष में बचे हुए सात महीनों के लिए है। आधिकारिक बयान के अनुसार मुंख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई बैठक में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने छोटे विक्रेताओं पर लगने वाले शुल्क का मुद्दा उठाय था। उसके बाद मुख्यमंत्री ने उक्त आदेश दिया। अमरिन्दर सिंह ने एक सितंबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक छोटे विक्रेताओं को खुदरा बाजारों के उपयोगकर्ता शुल्क से छूट देने का फैसला किया। लाल सिंह के अनुसार, राज्य भर में बाजार समितियों (एमसी) द्वारा संचालित लगभग 34 फल और सब्जी खुदरा मंडियों के छोटे विक्रेताओं को दी गयी इस जरूरी राहत से पंजाब मंडी बोर्ड के खजाने पर लगभग 12 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा।बाजार समिति मंडियों में ढांचागत सुविधाओं के उपयोग को लेकर ठेकेदारों के जरिये उपयोगकर्ता शुल्क वसूल करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतPatiala Lok Sabha Seat 2024: 'बीजेपी के साथ नई पारी बेहतर होगी', पटियाला सीट पर आप के बलबीर सिंह से होगी परनीत कौर की टक्कर!

भारतLok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस का हाथ छोड़ परनीत कौर ने थाम लिया कमल का फूल', पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी बीजेपी में हुई शामिल

भारतजन सुराज यात्राः छह मुख्यमंत्री उठा रहे हैं खर्च, प्रशांत किशोर ने कहा- क्राउड फंडिंग का बड़ा प्लेटफार्म तैयार करेंगे, बिहार की राजनीति में बदलाव लाएंगे

भारतCapt Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है