लाइव न्यूज़ :

सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने पर मुंबई स्थित इस बैंक के ग्राहक हुए परेशान, नाम को लेकर हो गया कन्फ्यूजन, जानें पूरा मामला

By रुस्तम राणा | Updated: March 12, 2023 16:12 IST

एसवीबी के पतन की खबर जंगल की आग की तरह फैली, ऐसे में मुंबई स्थित एसवीसी बैंक सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों का शिकार बन गया। सभी अफवाहों को दूर करने के लिए बैंक ने ट्विटर का सहारा लिया और एक स्पष्टीकरण जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्दे एसवीसी बैंक ने अपने बयान में कहा, कैलिफोर्निया में स्थित सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) से पूरी तरह से असंबंधित हैमुंबई स्थित बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा- असमाजिक तत्वों द्वारा आधारहीन अफवाहों और शरारतों पर ध्यान न दें

मुंबई: सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के पतन ने दुनिया भर में बैंकिंग क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है। संयुक्त राज्य में 16वां सबसे बड़ा बैंक प्रौद्योगिकी स्टार्टअप और उद्यम पूंजी के साथ अपने संबंधों के लिए जाना जाता है। एसवीबी का पतन एक दशक से भी पहले वित्तीय संकट के दौरान वाशिंगटन म्युचुअल के पतन के बाद से किसी वित्तीय संस्थान की सबसे बड़ी विफलता है। 

उधर, जैसे ही बाजार में एसवीबी के पतन की खबर जंगल की आग की तरह फैली, वैसे ही मुंबई स्थित एसवीसी बैंक सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों का अप्रत्याशित शिकार बन गया। सभी अफवाहों को दूर करने के लिए बैंक ने ट्विटर का सहारा लिया और एक स्पष्टीकरण जारी किया।

अपने बयान में एसवीसी बैंक ने अपने बयान में कहा, कैलिफोर्निया में स्थित सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) से पूरी तरह से असंबंधित है। हम अपने सदस्यों, ग्राहकों और अन्य हितधारकों से अनुरोध करते हैं कि वे ब्रांड नामों में समानता का आरोप लगाने वाले असमाजिक तत्वों द्वारा आधारहीन अफवाहों और शरारतों पर ध्यान न दें। 

116 साल पुराने बैंक ने कहा कि एसवीसी बैंक को अपनी ब्रांड छवि को खराब करने के लिए अफवाह फैलाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है। 

आपको बता दें कि एसवीसी बैंक को पहले शामराव विठ्ठल को-ऑपरेटिव बैंक के नाम से जाना जाता था और इसका कुल कारोबार 31,500 करोड़ रुपये से अधिक है और शुद्ध लाभ 146 करोड़ रुपये से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में प्रौद्योगिकी शेयरों में गिरावट और मुद्रास्फीति को रोकने के लिए फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की योजना से अमेरिकी ऋणदाता प्रभावित हुआ था।

एपी ने बताया एसवीबी ने ग्राहकों की जमा राशि का उपयोग करके पिछले कुछ वर्षों में अरबों डॉलर के बांड खरीदे थे। हालांकि निवेश सुरक्षित हैं लेकिन उनका मूल्य गिर गया क्योंकि उन्होंने तुलनात्मक बांड की तुलना में कम ब्याज दरों का भुगतान किया।

टॅग्स :बैंकिंगमुंबईट्विटरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?