लाइव न्यूज़ :

डीपीआईआईटी ने एसी, एलईडी बल्ब के लिये पीएलआई योजना को अधिसूचित किया

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने एसी और एलईडी बल्ब के लिये उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को अधिसूचित कर दिया है। योजना के तहत ऐसे उत्पादों का विनिर्माण करने वाली कंपनियों को समर्थन दिया जायेगा जो उत्पाद मौजूदा समय में भारत में नहीं बनते हैं।

विभाग ने कहा है कि केवल कल-पुर्जे जोड़ कर सामान बनाने को प्रोत्साहित नहीं किया जायेगा बल्कि जो कंपनियां मूल और आाधरभूत उपकरणों, कलपुर्जों में निवेश करेंगी उन्हें उच्च प्राथमिकता दी जायेगी।

सरकार ने इस माह की शुरुआत में एयर कंडीसनर्स (एसी) और एलईडी बल्ब जैसे सामानों के उत्पादन के लिये पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी। इसके लिये 6,238 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान है। योजना को 2021- 29 तक लागू किया जायेगा।

डीपीआईआईटी की अधिसूचना के मुताबिक कैबिनेट सेक्रटरी की अध्यक्षता वाली सचिवों का उच्चाधिकार प्राप्त समूह पीएलआई योजना पर नजर रखेगा। योजना के तहत दी जाने वाली राशि को लेकर समय समय पर उसकी समीक्षा करेगा। सभी पीएलआई में समानता बनाये रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि जो भी खर्च हो वह तय योजना के दायरे में ही हो।

सचिवों के समूह को एसी और एलईडी बल्ब के क्षेत्र को पीएलआई के तहत आवंटित कुल 6,238 करोड़ रुपये की सकल योजना के भीतर तौर- तरीकों में किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार होगा।

इसमें कहा गया है कि पीएलआई योजना का लाभ प्रति लाभार्थी उसकी बिक्री में अतिरिक्त वृद्धि के आधार पर लागू होगा। एक साल पहले यानी आधार वर्ष 2019- 20 के विनिर्मित सामान के कर भुगतान के बाद शुद्ध बिक्री के आधार पर इसकी गणना होगी। हालांकि, इसकी ऊपरी सीमा भी होगी। ‘‘तैयार सामानों की एसेम्बली करने मात्र को प्रोत्साहन नहीं दिया जायेगा। योजना के तहत कंपनियों का चयन कलपुर्जों के भारत में विनिर्माण करने अथवा ऐसे उत्पादों की छोटे स्तर पर एसेम्बली को प्रोतसाहित किया जायेगा जिनका भारत में पर्याप्त क्षमता में उत्पादन नहीं होता है।’’

योजना के तहत देश में एसी के विभिन्न कलपुर्जों जैसे कि कॉपर ट्यूब, एल्यूमीनियम फायल और कंप्रेसर्स और एलईडी बल्ब के मामले में एलईडी चिप, पैकेजिंग, रेसिसटेंर, आईसीस और फ्यूज आदि विनिर्माण करने वाली कंपनियों को समर्थन मिलेगा।

अधिसूचना में प्रोतसाहन योजना को लेकर अन्य चीजों को भी स्पष्ट किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या