लाइव न्यूज़ :

घरेलू बाजारों की नए साल के पहले दिन कमजोर शुरुआत हुई, एक डॉलर की कीमत 83.19 रुपये रही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2024 12:57 IST

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच नए साल 2024 के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 207.29 अंक गिरकर 72,032.97 पर आ गया। निफ्टी 46.65 अंक फिसलकर 21,684.75 पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्दे सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आईनिफ्टी 46.65 अंक फिसलकर 21,684.75 पर पहुंच गयासेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 207.29 अंक गिरकर 72,032.97 पर आ गया

First day of trade of 2024: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच नए साल 2024 के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 207.29 अंक गिरकर 72,032.97 पर आ गया। निफ्टी 46.65 अंक फिसलकर 21,684.75 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। 

वहीं टाटा मोटर्स, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे। बीएसई में 2023 में 11,399.52 अंक या 18.73 प्रतिशत का उछाल आया, जबकि निफ्टी 3,626.1 अंक या 20 प्रतिशत चढ़ा था। एशियाई बाजार सोमवार को नव वर्ष के मौके पर बंद हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,459.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख और डॉलर की बढ़ती मांग के बीच रुपया नए साल के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का समर्थन वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से प्रभावित हुआ, जिससे रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.18 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 83.19 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है। 

रुपया शुरुआती कारोबार में 83.15 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर भी पहुंचा। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.33 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,459.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarनेशनल स्टॉक एक्सचेंजनिफ्टीNSENifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?