लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सरकार का पेट्रोल पर कर में तीन रुपये कटौती की घोषणा, ऊंचे दाम के लिये केंद्र को दोषी ठहराया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:13 IST

Open in App

चेन्नई 13 अगस्त तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को राज्य में पेट्रोल पर तीन रुपये प्रति लीटर कर घटाने की घोषणा करते हुए पेट्रोल, डीजल की ऊंची कीमतों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि लोगों को राहत देने का काम केंद्र सरकार का है।

तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने विधानसभा में संशोधित बजट पेश करते हुए कहा की सरकार ने पेट्रोल पर कर में तीन रुपये प्रति लीटर कटौती का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सदन को बताते हुए बहुत खुश हूं कि सरकार ने पेट्रोल पर कर की प्रभावी दर को तीन रुपये प्रति लीटर कम करने का फैसला किया है। इस कदम से राज्य में लोगों को राहत मिलेगी। इससे राज्य सरकार को हालांकि, सालाना 1,160 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मई 2014 में पट्रोल पर कुल कर को 10.39 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर केंद्र सरकार ने अब 32.90 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसी तरह मई 2014 में डीजल पर लगने वाले कर को 3.57 रुपये से बढ़ाकर 31.80 रुपये प्रति लीटर कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 2.63 करोड़ दोपहिया वाहन है, जो गरीबों के लिए परिवहन का सबसे लोकप्रिय साधन बन गया है। उन्हें पेट्रोल की बढ़ती कीमत की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन मजदूर गरीब और मध्यम वर्ग के दर्द को महसूस करते हैं।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने दरअसल विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी सरकार बनने पर पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का वादा किया था।

हालांकि, विपक्षी एआईएडीएमके ने द्रमुक सरकार से अपने चुनावी वादे को पूरा करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?