लाइव न्यूज़ :

Direct Tax Collection: बजट से पहले राहत!, प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.70 लाख करोड़ रुपये, चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 18.23 लाख करोड़ का लक्ष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2024 17:28 IST

Direct Tax Collection: सरकार ने प्रत्यक्ष कर से चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 18.23 लाख करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वित्त वर्ष 2022-23 के 16.61 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 9.75 प्रतिशत अधिक है।प्रत्यक्ष कर में व्यक्तिगत आयकर और कंपनी कर शामिल हैं। रिफंड के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह शुद्ध रूप से 14.70 लाख करोड़ रुपये रहा है।

Direct Tax Collection: प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक शुद्ध रूप से 19.41 प्रतिशत बढ़कर 14.70 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 81 प्रतिशत है। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सरकार ने प्रत्यक्ष कर से चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 18.23 लाख करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

यह पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के 16.61 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 9.75 प्रतिशत अधिक है। प्रत्यक्ष कर में व्यक्तिगत आयकर और कंपनी कर शामिल हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, ‘‘रिफंड के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह शुद्ध रूप से 14.70 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि में वसूले गये प्रत्यक्ष कर संग्रह के मुकाबले 19.41 प्रतिशत अधिक है।

यह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट में निर्धारित प्रत्यक्ष कर अनुमान का 80.61 प्रतिशत है।’’ आयकर विभाग के अनुसार, एक अप्रैल, 2023 से 10 जनवरी, 2024 तक 2.48 लाख करोड़ रुपये करदाताओं को लौटाये गये हैं। सकल आधार पर प्रत्यक्ष कर संग्रह में 10 जनवरी, 2024 तक लगातार वृद्धि हुई है।

सकल रूप से कर संग्रह 17.18 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 16.77 प्रतिशत अधिक है। सकल कंपनी आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर में वृद्धि क्रमश: 8.32 प्रतिशत और 26.11 प्रतिशत रही है। ‘रिफंड’ के बाद कंपनी आयकर में शुद्ध वृद्धि 12.37 प्रतिशत और व्यक्तिगत आयकर में 27.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भाषा रमण अजय अजय

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीNirmal Sitharamanबजट 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम