लाइव न्यूज़ :

डिजिटल ऋण सेवा शुरू जल्द, रेहड़ी-पटरी वाले भी बड़े बैंकों से कर्ज ले सकेंगे, 10 देशों के एनआरआई को मिलेगी यूपीआई सेवा, जानें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 22:45 IST

यूपीआई सेवाएं 10 देशों ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका के प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को उपलब्ध होंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देसेवा से छोटे रेहड़ी-पटरी वाले भी बड़े बैंकों से कर्ज ले सकेंगे।वैष्णव ने कहा कि इसे यूपीआई सेवा की तरह पेश किया जाएगा।नेपाल, सिंगापुर और भूटान आदि देशों के साथ भागीदारी शुरू की है।

नई दिल्लीः सरकार इस साल डिजिटल ऋण सेवा शुरू करेगी। दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस सेवा से छोटे रेहड़ी-पटरी वाले भी बड़े बैंकों से कर्ज ले सकेंगे। ‘डिजिटल भुगतान उत्सव’ को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि इसे यूपीआई सेवा की तरह पेश किया जाएगा।

 

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल भारत’ दृष्टिकोण के तहत बड़ी उपलब्धि होगी। वैष्णव ने कहा, ‘‘इस साल हम डिजिटल ऋण सेवा शुरू करेंगे। अगले 10-12 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) काफी आगे होगा।’’ इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी (मेइटी) मंत्री ने यूपीआई के लिए वॉयस आधारित भुगतान प्रणाली का प्रोटोटाइप का अनावरण किया।

इस मौके पर मत्रालय के सचिव अल्केश कुमार शर्मा ने कहा कि यूपीआई वैश्विक भुगतान उत्पाद बनेगा जिसके लिए एनपीसीआई ने पहले ही नेपाल, सिंगापुर और भूटान आदि देशों के साथ भागीदारी शुरू की है। उन्होंने बताया कि यूपीआई सेवाएं 10 देशों ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका के प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को उपलब्ध होंगी। 

टॅग्स :अश्विनी वैष्णवडिजिटल इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारजन्म के बाद डिजिटल जनगणना खुद ही अपडेट और मृत्यु होगी तो नाम खुद ही डाटा से डिलीट?

भारत2027 Digital Census: अमित शाह ने भारत की पहली 2027 डिजिटल जनगणना के लिए लॉन्च किया शुभंकर

भारतअभी भी खत्म नहीं हुआ है रेडियो का आकर्षण

भारतHoli Special Trains: 2025 में 1144 तो 2026 में 1500?, भारतीय रेलवे ने होली सहित त्योहार पर दिया तोहफा, जानिए रूट और स्टॉपेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?