लाइव न्यूज़ :

डीजल की कीमत में फिर 20 पैसे की कटौती, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं

By भाषा | Updated: August 20, 2021 12:07 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने शुक्रवार को एक बार फिर डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, जो पिछले तीन दिन में तीसरी कटौती है, हालांकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में डीजल की कीमत 89.47 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 89.27 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पिछले दो दिनों में इसी तरह प्रतिदिन 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। कुल मिलाकर डीजल के दाम तीन दिनों में 60 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमत में 36 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि वह आने वाले महीनों में संपत्ति की खरीद को कम करना शुरू कर देगा, जिससे जिंस की कीमतों में कमी आएगी तथा डॉलर मजबूत होगा। फेडरल रिजर्व के इस फैसले के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर कच्चे तेल की कीमत मई के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है। ब्रेंट कच्चा तेल 66.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 63.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। भारत अपनी तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी