लाइव न्यूज़ :

DGCA 2024: पायलटों के लिए रेडियो संचार कौशल परीक्षा आयोजित नहीं करेगा डीजीसीए, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2023 15:20 IST

DGCA 2024: नागर विमानन मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ हम उम्मीद कर रहे थे कि पद सृजन के बाद नियामक विज्ञापन जारी करेगा और नियुक्तियां शुरू करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपदों को अन्य विभागों को वापस सौंपना शुरू कर दिया गया है, जिसकी वजह डीजीसीए को ही पता होगी।रेडियो टेलिफोनी परीक्षा भी कहा जाता है।नियामक विज्ञापन जारी करेगा और नियुक्तियां शुरू करेगा।

DGCA 2024: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) 2024 में पायलटों के लिए संभवत: रेडियो संचार कौशल परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसे रेडियो टेलिफोनी परीक्षा भी कहा जाता है।

विमानन विशेषज्ञों और पायलटों के निकायों द्वारा विशेषज्ञता की कमी तथा कदाचार का आरोप लगाने के बाद संचार मंत्रालय ने एक मई, 2023 को 2024 से आधिकारिक तौर पर परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी डीजीसीए को सौंपी थी। हालांकि, अब विमानन नियामक ने परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के पद को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नागर विमानन मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ हम उम्मीद कर रहे थे कि पद सृजन के बाद नियामक विज्ञापन जारी करेगा और नियुक्तियां शुरू करेगा। आश्चर्य की बात यह है कि इन पदों को अन्य विभागों को वापस सौंपना शुरू कर दिया गया है, जिसकी वजह डीजीसीए को ही पता होगी।’’

सूत्रों में से एक ने कहा, ‘‘ उदाहरण के लिए, निदेशक (आरटीआर) के दो पद डीजीसीए (मुख्यालय) को सौंप दिए गए हैं। इसी तरह उपनिदेशक (आरटीआर) के 18 पद मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, नागपुर आदि में डीजीसीए के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों को सौंपे गए हैं।’’

डीजीसीए के महानिदेशक विक्रम देव दत्त से इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने कहा कि डीजीसीए में उत्पन्न मौजूदा स्थिति को देखते हुए कुछ साल तक परीक्षा आयोजित करा पाना संभव नहीं होगा। ऐसी स्थिति में वायरलेस योजना एवं समन्वय (डब्ल्यूपीसी) परीक्षा आयोजित कराता रहेगा।

टॅग्स :DGCAAir India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम