लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के बावजूद सरसों, मूंगफली, पामोलीन, बिनौला के भाव स्थिर, सोयाबीन मजबूत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:19 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों तेल, मूंगफली तेल तिलहन तथा पामोलीन एवं बिनौला तेल के भाव पूर्ववत बोले गये। इस तेजी के कारण सोयाबीन तेल, तिलहन भाव सुधार का रुख दर्शाते बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में 4.5 प्रतिशत की तेजी थी जबकि मलेशिया एक्सचेंज 0.4 प्रतिशत की मजबूती रही। देश में आयात शुल्क में कमी के बाद विदेशों में दाम बढ़ने से खाद्य तेल तिलहनों के भाव में मजबूती रही। इसका असर घरेलू तेल तिलहनों पर भी हुआ जिससे सोयाबीन तेल तिलहन के भाव मजबूत हो गये। वहीं मांग न होने तथा एनसीडीईएक्स जयपुर के वायदा कारोबार में सरसों भाव में गिरावट के बावजूद सरसों तिलहन के भाव मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि सरसों का भाव लगभग 30 रुपये क्विन्टल टूटा है। एनसीडीईएक्स, जयपुर में सितंबर अनुबंध का भाव 8,136 रुपये (जीएसटी अलग से) जबकि वहां हाजिर बाजार का भाव लगभग 8,200 रुपये क्विन्टल (जीएसटी अलग से) है। सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन की किल्लत है और त्यौहारी मांग बढ़ने से इनके तेल तिलहनों के भाव ऊंचे हैं। वायदा कारोबार में इसके अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 6,550 रुपये क्चिन्टल है जबकि नवंबर अनुबंध का भाव 6,275 रुपये क्विन्टल है। तेल विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से मौजूदा सत्र में किसानों को सरसों के अच्छे दाम मिले हैं, उसे देखते हुए अगली बार सरसों की पैदावार लगभग दोगुनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सहकारी संस्था हाफेड और नाफेड को अभी से अगली बिजाई मौसम के लिए एवं छोटे किसानों की मदद के लिए सरसों बीज का स्टॉक जमा कर लेना चाहिये। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) सरसों तिलहन - 8,125 - 8,175 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली - 6,620 - 6,765 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,100 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,330 - 2,460 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,560 -2,610 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,645 - 2,755 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,100 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,020 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,650 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 11,940 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,700 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर