लाइव न्यूज़ :

Yashobhoomi Convention Center: कैश फ्लो समिट 2025 में जुटे 10000 उद्यमी?, हर बिजनेस की लाइफलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2025 14:00 IST

उद्यमियों को नकदी-समृद्ध, आत्मनिर्भर और स्केलेबल व्यवसाय बनाने के लिए सशक्त बनाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसम्मेलन वित्तीय रूप से निडर भारत बनाने का एक आंदोलन है। रणनीति और वित्तीय नेतृत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

नई दिल्लीः राजधानी के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को आयोजित "कैश फ्लो समिट 2025" में भारत के 10,000 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया। उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य होस्ट और कैश फ्लो कोच जगमोहन सिंह ने “लाभदायक और कैश-रिच व्यवसाय चलाने” के लिए जरूरी उपायों पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत का विकास उसके व्यावसायिक समुदाय की ताकत में निहित है। कैश फ्लो हर बिजनेस की लाइफलाइन है। इसलिए उद्यमियों को नकदी-समृद्ध, आत्मनिर्भर और स्केलेबल व्यवसाय बनाने के लिए सशक्त बनाना होगा।

सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन वित्तीय रूप से निडर भारत बनाने का एक आंदोलन है। सम्मेलन में टाटा मोटर्स के पूर्व एमडी रविकांत, मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स इंडिया के सीईओ स्वरूप मोहंती समेत उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने संबोधित किया और कैश फ्लो रणनीति और वित्तीय नेतृत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

सत्र के दौरान व्यवसाय मालिकों के लिए कैश फ्लो मास्टरी फ्रेमवर्क,कैश-रिच व्यवसाय बनाने के लिए 7 कदम, व्यवसाय के कैश फ्लो का पूर्वानुमान, नियंत्रण और वृद्धि करने के उपाय, कैश फ्लो प्रबंधन में बड़ी गलतियां, वित्तीय स्वतंत्रता के लिए सिस्टम-संचालित व्यवसाय बनाने का तरीका जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

लाभदायक और नकदी-समृद्ध व्यवसाय बनाने की चाह रखने वाले उद्यमियों के लिए यह सम्मेलन एक शक्तिशाली मंच साबित हुआ। कैश फ्लो समिट 2025 का आयोजन भारत के नंबर 1 कैश फ्लो विशेषज्ञ जगमोहन सिंह और उनकी कंपनी जेएसए ने किया था। जगमोहन सिंह ने कैश फ्लो विशेषज्ञता, एफसी21 और कैश फ्लो हेल्पलाइन जैसे अपने प्रमुख कार्यक्रमों के जरिये वित्तीय स्पष्टता और सफलता के मार्गदर्शन से हजारों उद्यमियों का जीवन बदला है।

टॅग्स :दिल्लीनॉएडाभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?