लाइव न्यूज़ :

285 करोड़ से बढ़ाकर 3,525 करोड़ रुपये?, संसदीय समिति ने 2025-26 में गैसीकरण योजना पर खर्च में देरी पर जताई चिंता, खर्च ‘शून्य’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 15:07 IST

योजना का परिव्यय बजट अनुमान (बीई) 2025-26 के 300 करोड़ रुपये से घटाकर संशोधित अनुमान (आरई) में 285 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक मात्र पात्र परियोजना भी प्रतिपूर्ति औपचारिकताओं के लिए लंबित है। बजट अनुमान काफी अधिक बढ़ाकर 3,525 करोड़ रुपये कर दिया गया है।कोयला मंत्रालय एक समयबद्ध व्यय ढांचा अपनाए, जिसकी तिमाही आधार पर समीक्षा हो।

नई दिल्लीः संसद की एक समिति ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण को बढ़ावा देने की योजना के तहत खर्च में देरी पर चिंता जताई है। समिति ने कहा कि 285 करोड़ रुपये के संशोधित आवंटन के बावजूद 2025-26 के अधिकांश समय में खर्च ‘शून्य’ रहा है। इसके साथ ही समिति ने तिमाही लक्ष्यों की समीक्षा के लिए एक समयबद्ध व्यय ढांचा तैयार करने का सुझाव दिया है। कोयला, खान और इस्पात संबंधी स्थायी समिति का विचार था कि योजना का परिव्यय बजट अनुमान (बीई) 2025-26 के 300 करोड़ रुपये से घटाकर संशोधित अनुमान (आरई) में 285 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

इसके बावजूद इसमें कोई खर्च नहीं हुआ और यहां तक कि एक मात्र पात्र परियोजना भी प्रतिपूर्ति औपचारिकताओं के लिए लंबित है। समिति ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष के ज्यादातर समय में कोई व्यय नहीं किया गया, जबकि एक मात्र पात्र परियोजना भी प्रतिपूर्ति औपचारिकताओं का इंतजार कर रही है।’’

समिति ने पाया कि 2025-26 में 285 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के मुकाबले, 2026-27 के लिए बजट अनुमान काफी अधिक बढ़ाकर 3,525 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसलिए, समिति ने सिफारिश की कि कोयला मंत्रालय एक समयबद्ध व्यय ढांचा अपनाए, जिसकी तिमाही आधार पर समीक्षा हो।

टॅग्स :संसदभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!