लाइव न्यूज़ :

Delhi-Ncr Tomato Price: 140 रुपये किलो पर पहुंचे टमाटर के दाम, दिल्ली-एनसीआर में टूटे रिकॉर्ड, यहां जानें हर मंडी में क्या भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2023 20:04 IST

Delhi-Ncr Tomato Price: रविवार को मदर डेयरी का सफल बिक्री केंद्र टमाटर 99 रुपये प्रति किलो बेच रहा था। एक ऑनलाइन खुदरा विक्रेता सोमवार को टमाटर हाइब्रिड 140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेच रहा था। बिगबास्केट पर टमाटर का दाम 105-110 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के कारण प्रमुख उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बाधित होने की वजह से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।बारिश के कारण पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आई आपूर्ति जल्दी खत्म हो गई।

Delhi-Ncr Tomato Price: बारिश के कारण उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बाधित होने के कारण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की खुदरा कीमतें 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी - आजादपुर मंडी में टमाटर की थोक कीमतें सोमवार को गुणवत्ता के आधार पर 60-120 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच थीं।

रविवार को मदर डेयरी का सफल बिक्री केंद्र टमाटर 99 रुपये प्रति किलो बेच रहा था। एक ऑनलाइन खुदरा विक्रेता सोमवार को टमाटर हाइब्रिड 140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेच रहा था। बिगबास्केट पर टमाटर का दाम 105-110 रुपये प्रति किलोग्राम था।

आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया, ‘‘बारिश के कारण प्रमुख उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बाधित होने की वजह से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।’’ बारिश के कारण पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आई आपूर्ति जल्दी खत्म हो गई।

अब हिमाचल प्रदेश दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एकमात्र आपूर्तिकर्ता है। उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी राज्य में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे तोड़ाई और परिवहन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को महाराष्ट्र और कर्नाटक के उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, क्योंकि बारिश के कारण वहां कीमतें ऊंची चल रही हैं।

कौशिक ने कहा, ‘‘25 किलोग्राम के एक क्रेट की कीमत 2,400 से 3,000 रुपये के बीच है। उत्पादक केंद्रों पर प्रति किलोग्राम टमाटर की कीमत 100-120 रुपये प्रति किलोग्राम है। व्यापारी इतनी ऊंची दरों पर इस जिंस को दिल्ली लाने का जोखिम नहीं उठा सकते।’’

उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन में दक्षिणी राज्यों में बारिश की स्थिति में सुधार होने पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की आपूर्ति सुधरने की उम्मीद है। तब तक टमाटर के दाम ऊंचे बने रहेंगे। कौशिक कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) आजादपुर के सदस्य भी हैं।

अकेले दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी टमाटर की कीमतें आसमान छू गई हैं। सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमत में वृद्धि ‘मौसम’ की वजह से है। इस समय आमतौर पर कीमतें ऊंची होती हैं। अगले 15 दिन में टमाटर के दाम नीचे आ जाएंगे।

टॅग्स :दिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम