लाइव न्यूज़ :

Moglix Acquisition Khatima Fibers: 80 करोड़ रुपये में डील?, मोग्लिक्स ने खटीमा फाइबर्स का अधिग्रहण किया, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 13:11 IST

Moglix Acquisition Khatima Fibers: कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राहुल गर्ग ने कहा, ‘‘ यह अधिग्रहण न केवल हमारी विनिर्माण पहुंच का विस्तार करता है बल्कि हमें बाजार की गतिशील मांगों को पूरा करने में सक्षम बनाता है...’’

Open in App
ठळक मुद्देबिजनेस-टू-बिजनेस खंड की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए 40 शहरों तक विस्तारित किया जाएगा।पांच नई विनिर्माण श्रेणियों में विस्तार करने पर भी विचार कर रही है।मंच के उत्पाद खंड का विस्तार करने तथा वृद्धि में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

Moglix Acquisition Khatima Fibers: बिजनेस-टू-बिजनेस ई-कॉमर्स मंच मोग्लिक्स ने कागज बनाने वाली कंपनी खटीमा फाइबर्स का 80 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इससे मंच के उत्पाद खंड का विस्तार करने तथा वृद्धि में तेजी लाने में मदद मिलेगी। मोग्लिक्स ने बयान में कहा, यह अधिग्रहण मोग्लिक्स की हाल ही में 12 से अधिक शहरों में नेक्स्ट डे डिलीवरी की शुरुआत से मेल खाता है जिसे जल्द ही बिजनेस-टू-बिजनेस खंड की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए 40 शहरों तक विस्तारित किया जाएगा।

इस सौदे का कुल आकार 80 करोड़ रुपये है। कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राहुल गर्ग ने कहा, ‘‘ यह अधिग्रहण न केवल हमारी विनिर्माण पहुंच का विस्तार करता है बल्कि हमें बाजार की गतिशील मांगों को पूरा करने में सक्षम बनाता है...’’ मोग्लिक्स ने साथ ही कहा कि कंपनी अपनी व्यावसायिक विकास योजनाओं के तहत पांच नई विनिर्माण श्रेणियों में विस्तार करने पर भी विचार कर रही है।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम