लाइव न्यूज़ :

Delhi-Meerut Rapid Rail: आरआरटीएस ट्रेन में गद्दीदार कुर्सी, वाईफाई, हर सीट पर लैपटॉप और मोबाइल चार्ज की सुविधा, तस्वीरें वायरल, देखें

By भाषा | Updated: May 8, 2022 20:34 IST

Delhi-Meerut Rapid Rail: ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रूट पर दौड़ेगी। इस ''हाई-स्पीड रेल'' का पहला ट्रेन-सेट शनिवार को गुजरात के वडोदरा जिले के सावली में अपने विनिर्माण संयंत्र में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को सौंप दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआधुनिक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन में देखने को मिलेगी।रेल आधारित उच्च गति, उच्च आवृत्ति क्षेत्रीय कम्यूटर ट्रांजिट सिस्टम है। दिल्ली और मेरठ के बीच एनसीआरटीसी भारत का पहला आरआरटीएस स्थापित करने जा रहा है।

Delhi-Meerut Rapid Rail: यात्रियों के अनुकूल तैयार की गईं दो गुणे दो की अनुप्रस्थ गद्दीदार कुर्सी, वाईफाई, हर सीट पर लैपटॉप और मोबाइल चार्ज करने की सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, मानचित्र, स्वनियंत्रित प्रकाश व्यवस्था उन कुछ अहम विशेषताओं में शामिल है, जो आधुनिक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन में देखने को मिलेगी।

यह ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रूट पर दौड़ेगी। इस ''हाई-स्पीड रेल'' का पहला ट्रेन-सेट शनिवार को गुजरात के वडोदरा जिले के सावली में अपने विनिर्माण संयंत्र में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को सौंप दिया गया।

दिल्ली और मेरठ के बीच एनसीआरटीसी भारत का पहला आरआरटीएस स्थापित करने जा रहा है, जो रेल आधारित उच्च गति, उच्च आवृत्ति क्षेत्रीय कम्यूटर ट्रांजिट सिस्टम है। एनसीआरटीसी के एक अधिकारी ने विनिर्माण संयंत्र में आरआरटीएस ट्रेन के दौरे के दौरान बताया, ''आधुनिक आरआरटीएस ट्रेन में यात्रियों के अनुरूप बैठने की जगह, सामान रखने की चौड़ी जगह, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप, मोबाइल चार्ज करने की सुविधा, मानचित्र, स्वनियंत्रित प्रकाश व्यवस्था है।’’ उन्होंने कहा कि इन ट्रेन में खड़े हो कर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आरामदायक हत्थे (हैंडल) लगे होंगे।

रेल के साथ गलियारे की चौड़ाई को भी अनुकूलित किया गया है। आरआरटीएस ट्रेनों में एक मानक के साथ-साथ प्रीमियम श्रेणी (प्रति ट्रेन एक कोच) भी होगी, साथ ही एक कोच महिला यात्रियों के लिए आरक्षित होगा। ये ट्रेन उस रूट की आवश्यकता के आधार पर चार और छह डिब्बों के खंडों में चलाई जाएंगी।

एनसीआरटीसी के अधिकारी ने बताया, ''प्रीमियम या व्यवसायिक श्रेणी के कोच अधिक विशाल और आरामदायक होंगे। इसकी कुर्सियां आरामदायक होंगी। प्रीमियम श्रेणी के टिकट की कीमतें सामान्य श्रेणी से अधिक होंगी। दोनों वर्गों का किराया अभी तय किया जाना बाकी है।''

इन ट्रेन को आधुनिक दृश्य और श्रव्य माध्यम से की जाने वाली घोषणाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो यात्रियों को अगले पड़ाव, अंतिम गंतव्य, ट्रेन की गति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत के आधार पर दरवाजों पर पुश बटन भी उपलब्ध होंगे।

इससे हर स्टेशन पर सभी दरवाजे खोलने की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे ऊर्जा की बचत होगी। ट्रेन के आने के बाद इस साल के अंत तक (साहिबाबाद-दुहाई) पर शुरुआती ट्रायल रन शुरू होने की उम्मीद है। 17 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले खंड को साल 2023 तक और पूर्ण गलियारे को 2025 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। 

टॅग्स :भारतीय रेलAshwini Vaishnavमेरठदिल्लीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी