लाइव न्यूज़ :

Delhi Government: असंगठित क्षेत्र के कामगारों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, लाखों मजदूरों और कर्मचारियों को फायदा, जानें अब कितना मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2023 13:51 IST

Delhi Government: दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने दावा किया कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में श्रमिकों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी ‘सर्वाधिक’ है और शहर के लाखों मजदूरों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे न्यूनतम मजदूरी की नयी दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।न्यूनतम वेतन बढ़ने से मजदूर वर्ग को राहत मिलेगी।महंगाई से जूझ रहे दिल्ली के मजदूरों को केजरीवाल सरकार ने तोहफा दिया है।

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने दावा किया है कि इससे उन्हें (कामगारों को) महंगाई से राहत मिलेगी। आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार ने एक बयान में कहा कि न्यूनतम मजदूरी की नयी दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने दावा किया कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में श्रमिकों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी ‘सर्वाधिक’ है और शहर के लाखों मजदूरों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। नयी दरों के अनुसार, कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 546 रुपये की वृद्धि के साथ 20,357 रुपये से बढ़ाकर 20,903 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 18,499 रुपये से 494 रुपये प्रति माह बढ़ाकर 18,993 रुपये कर दिया गया है। मंत्री ने कहा, “महंगाई से जूझ रहे दिल्ली के मजदूरों को केजरीवाल सरकार ने तोहफा दिया है। न्यूनतम वेतन बढ़ने से मजदूर वर्ग को राहत मिलेगी।” 

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्लीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित