लाइव न्यूज़ :

Delhi Budget 2024: स्वास्थ्य बजट में इस बार 11 फीसद की कटौती, दिल्ली के लिए वित्त मंत्री ने 8685 करोड़ रुपए किए आवंटित

By आकाश चौरसिया | Updated: March 4, 2024 13:45 IST

दिल्ली विधानसभा में आज वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना 10वां बजट पेश कर रही हैं। मंत्री ने आज कुल 78,800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने बजट में ये भी कहा कि दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 साल में बड़े बदलाव को देखा है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Budget 2024 वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने दिल्ली का 10वां बजट पेश कियाDelhi Budget 2024 मंत्री ने आज कुल 78,800 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा कीDelhi Budget 2024 दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 साल में बड़े बदलाव को देखा है- आतिशी

Delhi Budget 2024:दिल्ली विधानसभा में आज वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना 10वां बजट पेश किया। मंत्री ने आज कुल 78,800 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की। वित्त मंत्री ने बजट में ये भी कहा कि दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 साल में बड़े बदलाव को देखा है। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली वालों ने निराशा से आशा तक का सफर तय किया है। उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य बजट में लगभग 11 (10.84%) फीसदी की कटौती की गई है। पिछले वित्त वर्ष के 9742 करोड़ के मुकाबले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट 1057 करोड़ घटाकर 8685 करोड़ कर दिया है। 194 करोड़ नई एंबुलेंस की खरीद के लिए निर्धारित किया गया है। 80 करोड़ रुपए दिल्ली आरोग्य कोष के तहत रोगियों को मुफ्त इलाज के लिए निर्धारित किया है। 400 करोड़ रुपए नए अस्पताल बनाने के लिए। 658 करोड़ अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए।

212 करोड़ मोहल्ला क्लीनिक के जरिए इलाज उपलब्ध कराने के लिए, 6215 करोड़ रुपए अस्पतालों में बेहतरीन व्यवस्था बनाने के लिए दिए गए हैं। बजट में दिल्ली के अस्पालों को बजट का वितरण, लोकनायक अस्पताल के लिए 719 करोड़ रुपये, जीटीबी अस्पताल के लिए 497 करोड़ रुपये, जीबी पंत के लिए 490 करोड़ रुपये डीडीयू अस्पताल के लिए 352 करोड़ रुपये, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के लिए 350 करोड़ रुपये और अंबेडकर अस्पताल के लिए 291 करोड़ का रुपये बजट दिया गया।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालDelhi Assemblyआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम