लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections Results: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 41 हजार 400 अंक के पार

By भाषा | Updated: February 11, 2020 12:03 IST

वैश्विक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में मंगलवार को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला। बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 405 अंक यानी 0.99 अंक चढ़कर खुला। सवेरे साढ़े दस बजे यह 389.33 अंक यानी 0.95% 41,368.95 अंक पर चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 40,979.62 अंक पर बंद हुआ था।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 123.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर 12,154.60 अंक पर खुला।

दिल्ली चुनाव का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स में भी बढ़त देखने को मिली। सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शुरुआती घंटे में सेंसेक्‍स 400 अंक से अधिक तेजी के साथ 41 हजार 400 अंक के पार पहुंच गया।

वैश्विक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में मंगलवार को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला। बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 405 अंक यानी 0.99 अंक चढ़कर खुला। सवेरे साढ़े दस बजे यह 389.33 अंक यानी 0.95% 41,368.95 अंक पर चल रहा है।

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 40,979.62 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 123.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर 12,154.60 अंक पर खुला। सवेरे साढ़े दस बजे इसमें 121 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,152.50 अंक पर कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र में निफ्टी 12,031.50 अंक पर बंद हुआ था। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 184.58 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 735.79 करोड़ रुपये की लिवाली की। ब्रोकरों के अनुसार कोरोना वायरस को लेकर चिेताओं के बावजूद वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार का रुख देखा गया है और घरेलू बाजार पर भी इसका असर पड़ा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,000 को पार कर चुकी है। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 54.01 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। नतीजों से पहले रुझान में बीजेपी को एक बार फिर हार मिल रही है लेकिन बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में है. बता दें कि आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार में वापसी हो रही है।

टॅग्स :इकॉनोमीसेंसेक्सनिफ्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर