लाइव न्यूज़ :

Delhi Airport Expands: राहत की बात, अब अपने सामान को खुद ही टैग कीजिए और बोर्डिंग पास को प्रिंट कर सकेंगे, स्वयं-सेवा प्रणाली की शुरुआत, जानें कैसे उठाएं फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2024 16:34 IST

Delhi Airport Expands: प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाने के लिए डायल ने एक त्वरित ड्रॉप समाधान सुविधा शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Airport Expands: स्वयं-सेवा (सीयूएसएस) कियोस्क पर सामान का टैग ले सकते हैं।Delhi Airport Expands: सामान ड्रॉप करने में लगभग एक मिनट का समय लगता है।Delhi Airport Expands: बैग को कन्वेयर बेल्ट पर रख देना होता है।

Delhi Airport Expands: दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्री कम समय में चेक-इन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब अपने सामान को खुद ही टैग करने के साथ बोर्डिंग पास को भी प्रिंट कर सकेंगे। दिल्ली हवाई अड्डे का परिचालन करने वाली कंपनी डायल ने मंगलवार को एक बयान में इस स्वयं-सेवा प्रणाली की शुरुआत की जानकारी दी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत शुरू की गई त्वरित सामान ‘ड्रॉप’ सुविधा से चेक-इन प्रक्रिया में लगने वाला समय एक मिनट से घटकर सिर्फ 30 सेकंड हो गया है। बयान के मुताबिक, इसके साथ ही दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ऐसा समाधान पेश करने वाला देश का पहला और कनाडा के टोरंटो के बाद दुनिया का दूसरा हवाई अड्डा बन गया है।

नई व्यवस्था के तहत हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3 पर करीब 50 सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप (एसएसबीडी) इकाइयां लगाई हैं। ये इकाई फिलहाल तीन एयरलाइंस- एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास उपलब्ध हैं। पारंपरिक व्यवस्था में सामान ड्रॉप करने में लगभग एक मिनट का समय लगता है।

नई व्यवस्था में यात्री को चेक-इन डेस्क से आगे बढ़कर बोर्डिंग पास प्रिंट करने और साझा उपयोग स्वयं-सेवा (सीयूएसएस) कियोस्क पर सामान का टैग ले सकते हैं। डायल ने कहा कि सामान ड्रॉप करने वाली इकाइयों तक पहुंचने के बाद यात्रियों को अपना बोर्डिंग पास स्कैन करना होता है या बायोमेट्रिक कैमरों का सामना करना पड़ता है और अपने बैग को कन्वेयर बेल्ट पर रख देना होता है।

इस प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाने के लिए डायल ने एक त्वरित ड्रॉप समाधान सुविधा शुरू की है। इस प्रक्रिया में बोर्डिंग पास या बायोमेट्रिक सत्यापन की जरूरत नहीं रह जाती है क्योंकि ये जानकारियां सामान के टैग पर पहले से ही उपलब्ध होती है। इससे इस प्रक्रिया का समय लगभग एक मिनट से घटकर 30 सेकंड रह जाता है।

डायल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, ‘‘त्वरित ड्रॉप समाधान न केवल इस प्रक्रिया को तेज करता है बल्कि हमारे यात्रियों के लिए एक सुगम यात्रा भी सुनिश्चित करता है।’’ नई व्यवस्था के तहत यात्री हवाई अड्डे पर पहुंचकर सीयूएसएस कियोस्क से अपने सामान का टैग एकत्र कर सकते हैं और उन्हें सामान पर लगा सकते हैं।

टॅग्स :दिल्लीएयर इंडियाPoliceCISF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?