लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने LIC में 20 फीसदी तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की दी मंजूरी

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2022 18:21 IST

सरकारी सूत्रों के मुताबिक एलआईसी में ऑटोमेटिक रूट के तहत 20 प्रतिशत तक एफडीआई की अनुमति होगी।

Open in App
ठळक मुद्देLIC में ऑटोमेटिक रूट से 20 प्रतिशत तक एफडीआई की अनुमतिबीमा कंपनी के आईपीओ में विदेशी निवेशक ले सकेंगे हिस्सा

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने शनिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफआईडी) को मंजूरी दे दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक एलआईसी में ऑटोमेटिक रूट के तहत 20 प्रतिशत तक एफडीआई की अनुमति होगी। मोदी सरकार विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अपनी एफडीआई नीति में बदलाव किया है। इससे देश में 'व्यापार को और बढ़ाएगा मिलेगा और विदेशी निवेश, आय और रोजगार में वृद्धि होगी।

सरकार ने एलआईसी के शेयरों को आईपीओ के माध्यम से सरकार की हिस्सेदारी की आंशिक बिक्री और एलआईसी के लिए नई इक्विटी पूंजी जुटाने के माध्यम से शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की मंजूरी दे दी है। विदेशी निवेशक एलआईसी के आईपीओ में भाग लेने के इच्छुक हो सकते हैं।

एलआईसी के आईपीओ को देखते हुए यह माना जा रहा था कि शनिवार की केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। मौजूदा एफडीआई नीति के मुताबिक बीमा क्षेत्र में 74 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति है। हालांकि, यह नियम एलआईसी पर लागू नहीं होता है। इसका प्रबंधन एक अलग कानून एलआईसी अधिनियम के तहत किया जाता है। जो एलआईसी अधिनियम, 1956 के तहत स्थापित एक वैधानिक निगम है।

बाजार नियामक सेबी के नियमों के अनुसार, आईपीओ पेशकश के तहत एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेश) और एफडीआई दोनों की अनुमति है। चूंकि एलआईसी अधिनियम में विदेशी निवेश के लिये कोई प्रावधान नहीं है। अत: विदेशी निवेशक भागीदारी के संबंध में प्रस्तावित एलआईसी आईपीओ को सेबी के मानदंडों के अनुरूप बनाने की आवश्यकता है। इसलिए एलआईसी में एफडीआई को मंजूरी देना जरूरी था।

बता दें कि LIC का आईपीओ दुनिया में किसी बीमा कंपनी का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है। एसबीआई कैपिटल्स, सिटी ग्रुप, नोमुरा, जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सैक्स समेत पांच अन्य घरेलू व वैश्विक इन्वेस्टमेंट बैंक इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स  हैं। एलआईसी आईपीओ का 5% हिस्सा कर्मचारियों और 10% बीमाधारकों के लिए रिजर्व रखा गया है। एलआईसी आईपीओ का कुल 35 फीसद हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए है। 

टॅग्स :एलआईसीLIC IPOमोदी सरकारएफडीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?